नेटफ्लिक्स के पॉपुलर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए एपिसोड में दो अतरंगी मेहमान आने वाले हैं। 2 मई को रिलीज होने वाले नए एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्ट होस्ट रणबीर अल्लाहाबादिया कपिल शर्मा संग कॉमेडी की महफिल जमाते नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो भी सामने आया है जिसमें समय और रणबीर ने इसका खुलासा किया है।
विवादों में घिरे रहे समय और रणबीर
समय रैना ने बीते दिनों अपना एक शो रिलीज किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यूट्यूब पर इस शो मिलियन्स व्यूज भी मिले। इस शो में समय ने अपने ओटीटी शो इंडिया गॉट लेटेंट के विवादों को लेकर खुलकर बात की थी। साथ ही ये भी बताया था कि कैसे रणबीर की एक गलती उन्हें बहुत भारी पड़ी थी। दरअसल लेटेंट शो में रणबीर ने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा था। जब इस शो का वीडियो सामने आया तो लोगों ने इसका विरोध किया और इसे आपत्तिजनक बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद समय और रणबीर के खिलाफ पुलिस ने शिकायतें दर्ज कीं और पूछताछ के लिए भी बुलाया। हालांकि टाइम के साथ ये मामला ठंडा हो गया और समय को वीडियोज भी यूट्यूब से डिलीट करने पड़े थे।
अब कपिल शर्मा के शो में जमेगा रंग
अब समय और रणबीर दोनों ही कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। यहां कपिल शर्मा और उनकी टीम हंसी के ठहाकों के लिए मंच तैयार करती है और यहां मेहमानों के साथ खूब मस्ती होती है। ये एपिसोड 2 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा। बता दें कि कपिल शर्मा का ये शो नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया जाता है और एपिसोड आते ही ट्रेंड करने लगता है। इस शो को भारत के बाहर रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी खूब देखते हैं। अब कपिल के इस शो में समय रैना और रणबीर अल्लाहाबादिया नजर आने वाले हैं। इसके प्रोमो में इसकी झलक भी देखने को मिल रही है। नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार को इसका एक प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर सफलता को रौंद बनीं स्टार, बिहार के विधायक रहे हीरोइन के पिता, फ्लॉप के बाद भी पैसों की होती है बारिश
आशिकी फिल्म के हीरो को पड़े काम के लाले, पैसों की तंगी से जूझ रहा एक्टर, लोगों से मांगनी पड़ी मदद