1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर सफलता को रौंद बनीं स्टार, बिहार के विधायक रहे हीरोइन के पिता, फ्लॉप के बाद भी पैसों की होती है बारिश

बॉक्स ऑफिस पर सफलता को रौंद बनीं स्टार, बिहार के विधायक रहे हीरोइन के पिता, फ्लॉप के बाद भी पैसों की होती है बारिश

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 30, 2026 05:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2026 05:24 pm IST

नेहा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया कंटेंट को सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत चालू कर दिया है। इस फैसले से फैन्स भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Neha Sharma- India TV Hindi
नेहा शर्मा Image Source : INSTAGRAM@NEHASHARMA

बॉलीवुड हीरोइन नेहा शर्मा फिल्मी दुनिया में करीब 2 दशक से काम कर रही हैं। साल 2007 में रामचरण के साथ फिल्म 'चिरुथा' से डेब्यू करने वाली नेहा भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफल नहीं रहीं लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया की क्वीन बन गई हैं। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स सब्सक्रिप्शन का मॉडल लगा दिया है जिससे पैसों की बारिश हो रही है। बिहार के भागलपुर से आने वाली नेहा के पिता अजीत शर्मा भी विधायक रह चुके हैं। हालांकि नेहा अपने सोशल मीडिया पर कंटेंट के सब्सक्रिप्शन को लेकर ट्रोल भी हो रही हैं। 

फ्लॉप हीरोइन के बाद भी रत्ती भर नहीं घटा स्टारडम

नेहा शर्मा ने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्में और सीरीज की है। बॉलीवुड में भी नेहा को कुछ ही फिल्में मिलीं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। साल 2020 में नेहा ने 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में काम किया था जो बॉकस् ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद नेहा ने नेहा कक्कड़ के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी दिया। साथ ही कुछ सीरीज में भी काम किया और बेड न्यूज नाम की फिल्म में भी नजर आईं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बतौर हीरोइन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी नेहा की पॉपुलरिटी में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। 

सोशल मीडिया से पलटा गेम

नेहा ने भी सोशल मीडिया पर अदाओं का ऐसा जादू चलाया कि फैन्स उनके दीवाने हो गए। इंस्टाग्राम पर नेहा को 19 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों नेहा ने अपने कुछ चुनिंदा कंटेंट को सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत चालू कर दिया है। इसके जरिए नेहा के वीडियो और फोटोज देखने के लिए लोग 200 रुपयों से ज्यादा की मेंबरशिप भी ले रहे हैं। हालांकि इसको लेकर कुछ लोगों ने आलोचना भी की है और यहां तक कह दिया है कि फ्लॉप हीरोइन भी अपने कंटेंट के लिए पैसे चार्ज कर रही हैं। हालांकि नेहा ने अभी तक किसी भी ट्रोल को कोई जवाब नहीं दिया है। नेहा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अपने बोल्ड कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। नेहा के हर पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। 

ये भी पढ़ें- आशिकी फिल्म के हीरो को पड़े काम के लाले, पैसों की तंगी से जूझ रहा एक्टर, लोगों से मांगनी पड़ी मदद

Sunjay Kapur Property Case: करिश्मा कपूर के बच्चों की बड़ी जीत, Delhi HC का सख्त रुख, फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन