1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. ओटीटी पर गदर काटने आ रही 'द रिवोल्यूशनरीज', किरदारों से उठा पर्दा, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

ओटीटी पर गदर काटने आ रही 'द रिवोल्यूशनरीज', किरदारों से उठा पर्दा, रिलीज डेट का हुआ ऐलान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 18, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 02:02 pm IST

डायरेक्टर निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा उन चार भूले-बिसरे हीरोज की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीरीज में रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, भुवन बाम और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे।

pratibha ranta- India TV Hindi
'द रिवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान। Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों देशभक्ति और देशप्रेम के जुनून से भरी 'बटवारा 1947' का जलवा देखने को मिल रहा है। सनी देओल स्टारर 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच अमेजन प्राइम वीडियो ने एक नई सीरीज का ऐलान किया है, जिसमें चार ऐसे भूले-बिसरे फ्रीडम फाइटर्स की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। मेकर्स ने हाल ही में इस नई सीरीज के किरदारों से पर्दा उठाया है और साथ ही साथ इसकी स्ट्रीमिंग डेट का भी ऐलान कर दिया है।

'द रिवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान

प्राइम वीडियो ने इस साल की शुरुआत में 'द रिवोल्यूशनरीज' का ऐलान किया था, जो अब बहुत जल्द ओटीटी पर धमाके के लिए तैयार है। ये सीरीज 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में स्ट्रीम होगी। मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ये हाई-ऑक्टेन पीरियड ड्रामा सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित और आजादी की लड़ाई की अनसुनी कहानी है। ये सीरीज संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम' पर आधारित है।

'द रिवोल्यूशनरीज' की स्टारकास्ट

इस सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सीरीज में जैसन शाह, पाओली दम और तोता रॉय चौधरी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। सीरीज का प्रीमियर 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर हिंदी में होगा। हालांकि, इसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली में डब और अंग्रेजी सहित कई इंटरनेशनल लैंग्वेजेस में सबटाइटल्स मिलेंगे और इसे भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में देखा जा सकेगा।

फ्रीडम मूवमेंट के बैकड्रॉप पर बनी है सीरीज

'द रिवोल्यूशनरीज' भारत के फ्रीडम मूवमेंट के बैकड्रॉप पर बनी है, जिसमें भुवन बाम (रास बिहारी बोस), रोहित सराफ (सचिंद्र नाथ सान्याल), प्रतिभा रांटा (प्रतिभा लाहिरी) और गुरफतेह पीरजादा (बाघा जतिन) की भूमिका में नजर आएंगे। 1857 के रिवोल्ट के बाद जन्मे ये युवा रिवोल्यूशनरीज जस्टिस, लिबर्टी और आजादी के प्रति अटूट विश्वास रखते हैं और देश की आजादी की खातिर आर्म्ड रेजिस्टेंस के खतरनाक रास्ते पर निकल पड़ते हैं। इस सीरीज में इन चार फ्रीडम फाइटर्स की हिम्मत, बलिदान, दोस्ती, धोखे और वो एक्स्ट्राऑर्डिनरी चॉइसेज देखने को मिलेंगे, जिन्होंने भारत के फ्रीडम स्ट्रगल के एक अहम चैप्टर को शेप देने में मदद की।

ये भी पढ़ेंः लापता लेडीज की हीरोइन को मिला सच्चा प्यार? हैंडसम हंक हीरो संग वायरल हो रही फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन