कई साल से बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की एक्शन से भरपूर फिल्में तहलका मचा रही हैं। वहीं कुछ मूवीज ऐसी भी है जो लो बजट की होने के बावजूद अपनी दमदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आज हम एक ऐसी ही मामूली बजट वाली फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं जो साल 2022 में सरप्राइज हिट साबित हुई। इस फिल्म ने अपनी धांसू कहानी और बेहतरीन सीन्स से हलचल मच दी थी और इसे साल की सबसे शानदार फिल्म का खिताब मिला। इसका क्लाइमैक्स देखकर आपका मुंह खुला का खुला ही रह जाएंगे, जिसकी वजह से फिल्म को अपार सफलता मिली थी।
यह कौन सी फिल्म है?
यह फिल्म ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित 'कांतारा' है। सितंबर 2022 में कई भाषाओं में रिलीज होने वाली 'कांतारा' का निर्माण 16 करोड़ रुपये के बजट पर हुआ था। अपने मामूली बजट के बावजूद इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की।
2022 में आई फिल्म की धांसू कहानी
कहानी कर्नाटक के एक गांव के युवा आदिवासी शिवा पर केंद्रित है जो भूमि अधिकारों को लेकर ग्रामीणों और वन अधिकारियों के बीच संघर्ष में उलझ जाता है। कहानी परंपरा बनाम आधुनिकता के विषयों पर आधारित है, जहां शिवा उन चुनौतियों का सामना करता है जो उसकी मान्यताओं और पहचान की परीक्षा लेती हैं। यह फल्म अपने ज़बरदस्त एक्शन सीन्स और खतरनाक हिंसा के लिए जानी जाती है, जिसने प्रशंसा और विवाद दोनों को जन्म दिया है। 'कांतारा' का क्लाइमैक्स अपने शानदार सीन्स की वजह से पसंद किया जाता है जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग, लोक गीत, पारंपरिक नृत्य ने मिलकर इसे और भी धांसू बना दिया जो भारतीय फिल्मों में कम ही देखने को मिलता है।
कहां देखें ये फिल्म
'कांतारा' फिल्म आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसकी IMDb रेटिंग 8.2 है। इसमें ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा, किशोर कुमार जी, अच्युत कुमार, प्रमोद शेट्टी, मानसी सुधीर, नवीन डी. पडिल और स्वराज शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें-
'असुर'-'पाताल लोक' नहीं, इस मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस उड़ा देगा होश, हर सीन झन्ना देगा दिमाग