1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. TVF की 5 एपिसोड वाली सीरीज, 24 दिन से OTT पर जमा रखा है कब्जा, पहले सीजन को IMDb पर मिली 9.2 की रेटिंग, दूसरे का दिखा जलवा

TVF की 5 एपिसोड वाली सीरीज, 24 दिन से OTT पर जमा रखा है कब्जा, पहले सीजन को IMDb पर मिली 9.2 की रेटिंग, दूसरे का दिखा जलवा

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 24, 2026 12:07 pm IST,  Updated : May 24, 2026 12:07 pm IST

ओटीटी पर यूं तो की शानदार शो हैं, लेकिन इन दिनों टीवीएफ के एक और शो की चर्चा जोरों पर है, जिसे आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है। करीब 3 हफ्ते पहले आया ये शो लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा है।

web series- India TV Hindi
ओटीटी पर नई-नवेली सीरीज का जलवा। Image Source : INSTAGRAM/@AMBRISHVERMA3011

ओटीटी पर यूं तो हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन हर एक को दर्शकों से बराबर रिस्पॉन्स नहीं मिलता। कुछ ही ऐसी सीरीज या फिल्में होती हैं, जो दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बना पाती हैं और दिलों पर राज करती हैं। आज आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं, जो 3 हफ्ते से ज्यादा समय से दर्शकों के बीच छाई हुई है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आईएमडीबी पर भी इस सीरीज का जलवा देखने को मिल रहा है। इस सीरीज का नाम है 'सपने वर्सेस एवरीवन', जिसका दूसरा सीजन हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुआ है और दर्शकों को ये बेहद पसंद आ रहा है।

सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2

1 मई को ही 'सपने वर्सेस एवरीवन सीजन 2' रिलीज हुआ है और अब तक ये ओटीटी पर टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है। खास बात तो ये है कि इसके दूसरे सीजन को पहले सीजन से कहीं बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है और सीजन 2 की कहानी भी पहली वाली से कहीं अधिक भावुक कर देने वाली है। सीजन 2 में मेकर्स ने पहले सीजन की ही कहानी को आगे बढ़ाया है।

सपने वर्सेस सीजन 2 की कास्ट और कहानी

इस सीरीज में अंबरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में हैं और अभिषेक चौहान, अखिल कायमल, रजत दाहिया और विजयांत कोहली ने सपोर्टिंग रोल के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 'सपने वर्सेस एवरीवन' टीवीएफ की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है, जिसका पहला सीजन 2023 में आया था और तीन साल बाद 2026 में मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आए हैं। अंबरीश वर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज की कहानी दो अलग-अलग युवाओं के सपनों के इर्द-गूर्द घूमती है। एक जो प्रॉपर्टी डीलर है और दूसरा एक्टर, जो अपने सपने पूरे करने के लिए अपने-अपने संघर्षों से लड़ते हैं और कठोर दुनिया का सामना करते हैं।

मुख्य कहानी

परमवीर सिंह चीमा ने सीरीज में प्रशांत नरूला की भूमिका निभाई है। एक साधारण सा लड़का जो एक्टर बनना चाहता है और यही चाह लिए मुंबई आता है। यहां आने पर उसे फिल्म इंडस्ट्री की कठोर सच्चाई का सामना करना पड़ता है और दो वक्त की रोटी तक के लिए भारी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं जिम्मी मेहता की भूमिका अंबरीश वर्मा ने निभाई है। एक रियल एस्टेट सेल्समैन, जिसका मकसद अपने मामा से बदला लेना और दिल्ली का सबसे अमीर आदमी बनना है। दोनों की कहानी साथ-साथ चलती है, जो अपने काम के लिए जुनूनी हैं और अपने सपने पूरा करने के लिए अपने-अपने संघर्ष से जूझते हैं।

आईएमडीबी रेटिंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म आईएमडीबी पर मौजूद 'सपने वर्सेस एवरीवन' के दो सीजन आ चुके हैं। पहले सीजन में 5 एपिसोड और दूसरे में भी 5 एपिसोड हैं। पहले सीजन को जहां आईएमडीबी पर 9.2 रेटिंग मिली है तो वहीं दूसरे सीजन को 9.7 की शानदार औसत रेटिंग मिली है। सीजन 2 के 3 एपिसोड को 9.7 तो एक को 9.8 और एक को 9.9 तक की रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः कभी 'मनहूस' कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म, 37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल

'पंचायत' के विकास बाबू का फ्रांस में जलवा, Cannes में चंदन रॉय की फिल्म 'आरजे बस्तर' का प्रीमियर, ग्लोबल स्टेज पर जीते दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन