2026 में सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' का ही जलवा देखने को मिला। इसके सामने रिलीज हुईं बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों ने दम तोड़ दिया। लेकिन, एक लो बजट में बनी फिल्म चुपके से अपने बजट का 23 गुना कलेक्शन कर गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब 2026 की ये शानदार फिल्म ओटीटी रिलीज और दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तरह तैयार है। हम बात कर रहे हैं मलयालम ड्रामा फिल्म 'वाझा 2: बायोपिक ऑफ बिलियन ब्रदर्स' की, जिसे रिलीज होने पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 233 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
लोका और थुदारुम के तोड़े रिकॉर्ड
'वाझा 2', 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये वो समय था जब हर तरफ 'धुरंधरः द रिवेंज' का बोलबाला था। लेकिन, धुरंधर 2 की आंधी के बीच भी ये फिल्म दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। इसी के साथ ये सबसे कम समय में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। इसी के साथ इस फिल्म ने कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोकाः चैप्टर 1' और मोहनलाल की 'थुदारुम' को भी पीछे छोड़ दिया। लोकाः चैप्टर 1 ने जहां 24 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था तो वहीं थुदारुम ने 19 दिन में ये मुकाम हासिल कर लिया था। वहीं वाझा 2 की बात करें तो इसने महज 7 दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं केरल में अकेले इस फिल्म ने 15 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे।
बजट से 23 गुना ज्यादा कलेक्शन
विपिन दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हाशिर, एलन, विनायक, अजिन, बिजू कुट्टन, अल्फोंस पुथरेन, विजय बाबू, अजू वर्गीस अमीन और एंजेल मारिया सहित कई कलाकार हैं। हाशिर उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए रील्स और शॉर्ट वीडियो के माध्यम से प्रसिद्धि हासिल की है और अब फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर रहे हैं। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारत में जहां 128 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 233.63 करोड़ रुपये रहा।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही है रिलीज
2026 की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 8 मई को रिलीज होगी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 8.3 रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है और उनके स्कूल के बच्चों से एडल्टहुड तक पहुंचने के सफर को दिखाती है। ये फिल्म बताती है कि कैसे ये चार मस्तीखोर दोस्त धीरे-धीरे आत्म-बोध की ओर पहुंचते हैं और फिर इनकी जिंदगी एक अलग ही टर्न ले लेती है।
ये भी पढ़ेंः जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी
13 साल तक देश की सेवा करने वाला मेजर, फिर बना एक्टर, कहलाए टैलेंट का खजाना, महामारी ने ली जान