1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी

जब इंदिरा गांधी के साथ मैच देखने पहुंचीं जीनत अमान, जोश-जोश में चोरी हुई रोलेक्स घड़ी, बताई पूरी कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 05, 2026 02:08 pm IST,  Updated : May 05, 2026 02:08 pm IST

जीनत अमान ने पुरानी यादों का पिटारा खोलते हुए उस किस्से का जिक्र किया, जब वह इंदिरा गांधी के साथ एक चैरिटी क्रिकेट मैच में पहुंची थीं और यहां उनकी रोलेक्स की महंगी घड़ी खो गई थी। इसी के चलते उनका महंगी घड़ियों का शौक भी दूर हो गया।

zeenat aman- India TV Hindi
जीनत अमान। Image Source : INSTAGRAM/@THEZEENATAMAN

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का सोशल मीडिया अकाउंट चलता-फिरता रेट्रो स्टेशन है, जहां वह अक्सर कई किस्से और अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने उस किस्से का जिक्र किया, जिसने उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए महंगी घड़ियों के शौक से दूर कर दिया। अभिनेत्री ने अपने यंग डेज का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वह कैसे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सिमी ग्रेवाल के साथ एक चैरिटी क्रिकेट मैच का हिस्सा बनी थीं और यहां उनकी कीमती घड़ी खो गई थी। दिग्गज अभिनेत्री ने ये पूरा किस्सा बहुत ही डिटेल में साझा किया है। अपने नए पोस्ट में दिग्गज अभिनेत्री ने उस किस्से का जिक्र किया, जब उन्हें गिफ्ट में मिली महंगी रोलेक्स की घड़ी खो गई थी।

जब चोरी हो गई महंगी रोलेक्स की घड़ी

जीनत अमान ने पूरी घटना विस्तार में बताते हुए लिखा- 'मेरी दोस्त अमीना बेहद अमीर महिला थीं। उनके पति, अरब मूल के अरबपति थे, जो अपनी बीवी की हर इच्छा पूरी करते थी। दुनिया भर के शहरों में उनके आलीशान घर थे, और हर घर में महंगे फर्नीचर, कलाकृतियां थीं। कहीं फैबर्ज का अंडा, कहीं पिकासो की पेंटिंग होती थी। जब भी मैं उनके किसी घर जाती तो अपने बच्चों को पहले ही हिदायत दे देती थी कि वह किसी भी चीज को हाथ न लगाएं। मैं डरती थी कि कहीं वे किसी एंटीक या महंगी चीज को नुकसान न पहुंचा दें।'

zeenat aman
Image Source : INSTAGRAM/@THEZEENATAMANजीनत अमान का पोस्ट।

दोस्त ने गिफ्ट की थी घड़ी

जीनत आगे लिखती हैं- “अमीना एक उदार और समझदार दोस्त थीं। उसने घड़ियों के प्रति मेरे लगाव को भांप लिया और एक दिन उसने मुझे एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की, जिसकी कीमत मेरे पास मौजूद किसी भी घड़ी से कहीं अधिक थी। वो रोलेक्स घड़ी मेरी सबसे अनमोल वस्तु बन गई और शायद ही कोई दिन ऐसा जाता था जब मैं वो घड़ी न पहनूं। लेकिन, किस्मत का खेल बहुत ही क्रूर होता है। इस घड़ी को पाने के कुछ ही सालों बाद मैंने ये खो दी। मैं प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए नई दिल्ली में आयोजित चैरिटी क्रिकेट मैच में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मौजूद थीं, कई एक्टर भी मैच देखने पहुंचे थे।”

मैच खेलने के चक्कर में खो दी घड़ी

उन्होंने आगे बताया, “मैंने खेल की भावना में मैच खेलने का फैसला किया था। जिसके लिए हमें सभी गहने और एक्सेसरीज़ उतारने की सलाह दी गई थी। मज्जफरपुर के अली ने कहा कि वह हमारे बैगों पर नजर रखेंगे। सावधानी बरतते हुए अपनी कीमती रोलेक्स घड़ी भी उसी बैग में रख दी। मगर जब हम हंसते-हंसते और पसीने से तरबतर होकर लौटे, तो मेरा बैग मिला ही नहीं, सिर्फ मेरा ही बैग गायब था और उसमें रखा सारा सामान भी चोरी हो गया। मैं बहुत परेशान थी, लेकिन हालत देखकर मुझे हिम्मत दिखानी पड़ी। फिर मैं सालों के लिए महंगी घड़ियों से दूर हो गई, जब तक मेरे बेटे ने एक दिन मुझे खूबसूरत कार्टियर घड़ी गिफ्ट नहीं की।”

ये भी पढ़ेंः 13 साल तक देश की सेवा करने वाला मेजर, फिर बना एक्टर, कहलाए टैलेंट का खजाना, महामारी ने ली जान

Met Gala 2026: मेट गाला में करण जौहर का डेब्यू, पहना राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजा आउटफिट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन