1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'सड़ी हुई एक्टिंग...' विवेक अग्निहोत्री का रणबीर कपूर पर बड़ा बयान, बॉलीवुड को दिया चैलेंज

'सड़ी हुई एक्टिंग...' विवेक अग्निहोत्री का रणबीर कपूर पर बड़ा बयान, बॉलीवुड को दिया चैलेंज

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 14, 2025 01:34 pm IST,  Updated : May 14, 2025 01:34 pm IST

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि उनकी समस्या अच्छे कलाकारों के साथ नहीं है, बल्कि उन्हें ऐसे स्टार्स जो बिना कुछ हासिल किए ही हर चीज का अधिकार बनना चाहते हैं, उनसे उन्हें प्रॉब्लम है।

Vivek Agnihotri- India TV Hindi
रणबीर कपूर, विवेक अग्निहोत्री। Image Source : INSTAGRAM

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हिंदी सिनेमा के टॉप फिल्म निर्माताओं और डायरेक्टर्स पर तीखा प्रहार करते हुए करते हुए उन पर 'पाखंडी' और 'कायर' होने का आरोप लगाया है। विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि इंडस्ट्री में रणबीर कपूर जैसे प्रमुख सितारों से भिड़ने की हिम्मत नहीं है। अग्निहोत्री ने दावा किया कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग, बंद दरवाजों के पीछे प्रमुख अभिनेताओं की बुराई करते हैं, लेकिन कोई भी सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना करने की हिम्मत नहीं रखता है। इसी दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और उनकी फिल्म 'एनिमल' का भी जिक्र किया।

'सड़ी हुई एक्टिंग के 150 करोड़'

डिजिटल कमेंट्री से बात करते हुए, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने कहा, "इंडस्ट्री में किसी में हिम्मत नहीं है कि वे रणबीर कपूर की आलोचना करें, क्योंकि वह बहुत पावरफुल हैं। औकात ही नहीं है इनकी, हिम्मत है करने की, कर के दिखायें।" विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड इंसाइडर्स को चुनौती दी कि वह किसी एक ऐसे फिल्म निर्माता या निर्देशक का नाम बताएं, जिसने प्राइवेटली किसी बड़े स्टार के बारे में निगेटिव चीजें नहीं कही हैं। उन्होंने कहा- "क्या उनमें सार्वजनिक रूप से कुछ कहने की हिम्मत है? उनमें नहीं है। इसलिए वे भुगतने के लायक हैं। दो फिर 150 करोड़ रुपये घटिया काम के, सड़ी हुई एक्टिंग के।"

इंडस्ट्री पर हावी है स्टार पावर

विवेक अग्निहोत्री के अनुसार, इंडस्ट्री स्टार पावर पर इतनी निर्भर है कि उन्होंने अपने क्रिएटिव स्टैंडर्ड से समझौता कर लिया है, यही वजह है कि उन्होंने खुद को मेनस्ट्रीम बॉलीवुड से दूर कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें वास्तविक कलाकारों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऐसे एक्टर जो बिना कुछ हासिल किए ही स्टार जैसे व्यवहार करते हैं, उनसे उन्हें खासी दिक्कत है। वह कहते हैं- 'मेरी समस्या उन लोगों से है जो स्टार ना होते हुए भी स्टार जैसे व्यवहार करते हैं।'

'हर कोई कहता है रणबीर शानदार हैं'

इस बीच, एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी हाल ही में फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने 'गेम चेंजर्स' से एक अलग बातचीत के दौरान फिल्म की आलोचना और रणबीर के अभिनय के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'मुझे रणबीर से जलन नहीं है, लेकिन पॉइंट ये है कि हर कोई कहता है कि रणबीर कपूर शानदार हैं, लेकिन राइटर-डायरेक्टर की खूब आलोचना की। मुझे ये अंतर समझ नहीं आया। मैं समझता हूं कि वे रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं, ये साफ है कि अगर वे रणबीर के बारे में कुछ कहेंगे तो... मुझ पर कमेंट करना आसान है, क्योंकि मैं इस जगह के लिए नया हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन