1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, OTT पर रिलीज होते ही किया कब्जा, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, OTT पर रिलीज होते ही किया कब्जा, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

 Published : Mar 06, 2026 08:05 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 08:46 pm IST

ओटीटी पर साउथ की नई रोमांटिक ड्रामा ने दस्तक दी है, जो रिलीज होते ही छा गई। 2 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प है कि आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे।

with love ott release- India TV Hindi
अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX_IN

फिल्म मेकर मदन की डायरेक्ट की हुई नई फिल्म 'विद लव' एक तमिल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पुरानी यादें, जवानी का प्यार और कई भावुक पल है। इस फिल्म में अभिशन जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं। कहानी बताती है कि कैसे पुराने क्रश, अधूरी फीलिंग्स और पर्सनल इनसिक्योरिटीज आज के रिश्तों पर असर डालती है। शॉन रोल्डन के दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और कास्ट की दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने थिएटर में रिलीज के दौरान अच्छा कलेक्शन किया। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, जो लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वह इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं।

2026 की धांसू लव स्टोरी

6 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज के बाद विद लव ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 'विद लव' के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और फिल्म का प्रीमियर 6 मार्च, 2026 को हुआ। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। इसे 5 भाषा में दर्शक देख सकते हैं।

विद लव की कहानी

कहानी सत्या नाम के एक युवा डिजाइनर की है, जो शादी के कमिटमेंट से बचता है जब तक कि उसकी बहन एक ब्लाइंड डेट तय नहीं कर देती। इसके बाद सब कुछ बदल जाता है। वह मोनिशा से मिलता है और उसे पता चलता है कि वह कभी स्कूल में उससे जूनियर थी। जैसे ही वे फिर से मिलते हैं, दोनों अपने पहले प्यार, दिल टूटने और टीनएज के अनसुलझे इमोशंस में खो जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी एक हैरान करने वाला मोड़ ले लेती है।

ओटीटी पर फिल्म ने किया कब्जा

विद लव अपनी शानदार कहानी के साथ-साथ स्टार कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। यह फिल्म उन सभी लोगों को पसंद आएगी जो अपने स्कूल के दिनों की यादों को बड़े होने तक साथ लेकर चलते हैं। दमदार परफॉर्मेंस, दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और सुकून देने वाली कहानी के साथ यह एक साधारण प्रेम कहानी है। इसे IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

'इतने बड़े कपड़े', निया शर्मा बन कृष्णा अभिषेक ने की मस्ती, एक्ट्रेस के कपड़ों का उड़ाया मजाक

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से मशहूर किरदार की हुई छुट्टी, तुलसी-मिहिर की जिदंगी में खुशियों ने दी दस्तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन