करोड़पति यूट्यूबर सौरव जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रहते हैं। अब वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही हलचल की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, क्योंकि काफी समय से उनके व्लॉग में अवंतिका नजर नहीं आ रही हैं और यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनकी पत्नी अवंतिका कहां गायब है? सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट को उनकी शादी के बाद से खूब ट्रोल किया जा रहा था, जिस पर यूट्यूबर ने रिएक्ट किया और घुमा-फिराकर अपनी पत्नी के बारे में बात की। उनके क्रिप्टिक जवाब ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।
सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका गायब?
25 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधे सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट् सबसे मशहूर कपल में से एक हैं, जो अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। सौरव जोशी की पत्नी अवंतिका भट्ट को लेकर कुछ वक्त पहले अफवाह उड़ी थी कि वो यूट्यूबर को चीट कर रही हैं। इन सब पर बात करते हुए उन्होंने अपने नए व्लॉग में अवंतिका के बारे में बात की। यूट्यूबर सौरव ने खुद खुलासा किया कि अवंतिका भट्ट घर से गायब है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी पत्नी अवंतिका की गैरमौजूदगी पर हर कोई आजकल सवाल कर रहा है और पूछ रहा है कि अवंतिका कहा है?
सौरव जोशी के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में अवंतिका के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा और इस बात पर भी दुख जताया कि लोग उनकी पत्नी को पसंद नहीं करते हैं। सौरव ने आगे ये भी कहा कि अवंतिका को व्लॉग में न देखकर कुछ लोग खुशी है, जो गलत बात है।
'अब जो कुछ हुआ है वो मैं आपको नहीं बता सकता, जब वो चीज पूरी हो जाएगी तब बता सकता हूं। अब वो हमारे साथ क्यों नहीं है वो पूरी बात सही समय आने पर बता दूंगा।'
सौरव जोशी कौन हैं?
सौरव जोशी भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर और डेली व्लॉगर्स में से एक हैं। उनके यूट्यूब चैनल 'सौरव जोशी व्लॉग्स' पर 40 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 8 सितंबर, 1999 को उत्तराखंड में जन्मे सौरव अब हल्द्वानी में रहते हैं। यूट्यूबर बनने से पहले वे अपनी स्केच आर्ट के लिए जाने जाते थे।
ये भी पढे़ं-