1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. रेड कारपेट पर सितारों का जलवा, बिग बी को मिली दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई

रेड कारपेट पर सितारों का जलवा, बिग बी को मिली दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई

 Published : Sep 26, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:09 pm IST

आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग नजर आएंगी। बिग बी को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने के चलते आलिया ने उन्हें बधाई दी।

बॉलीवुड भाई: बिग बी को...- India TV Hindi
बॉलीवुड भाई: बिग बी को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर सितारों ने दी बधाई

मुंबई: बॉलीवुड सितारों ने अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जान ेपर बधाई दी है।  मुंबई में बुधवार को वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मीडिया से बातचीत करने के दौरान आलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि सकारात्मक रहना आसान नहीं है, लेकिन मैं दुनिया में सिर्फ प्यार और खुशियां बांटना चाहती हूं, इसके चलते मैं सुपर पॉजिटिव, लविंग और वॉर्म रहना पसंद करती हूं, चाहे मेरा दिन कितना ही बुरा क्यों न हो।"

आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन संग नजर आएंगी। बिग बी को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने के चलते आलिया ने उन्हें बधाई दी।

आलिया ने कहा, "इस सम्मान की प्राप्ति के लिए मैं उन्हें बधाई देना चाहूंगी। मैंने हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' में उनके साथ काम किया है और उनके साथ काम करना बेहद सुखद रहा। वह हर तरह से एक लेजेंड है और इसके बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए एक विनम्र इंसान हैं, इसलिए उनसे सीखने को बहुत कुछ है। मैं उनके लिए सर्वश्रेष्ठ की कामना करती हूं।"

आलिया के अलावा विक्की कौशल, स्वरा भास्कर, शिल्पा शेट्टी, मलाइका  अरोड़ा, सारा अली खान, शाहिद कपूर ने भी बिग बी को बधाई दी। देखिए हमारी खास रिपोर्ट-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन