1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सई रा' स्टार अमिताभ-चिरंजीवी एक साथ मंच पर इंडियन सिनेमा पर करेंगे बात, फरहान अख्तर बनेंगे होस्ट

'सई रा' स्टार अमिताभ-चिरंजीवी एक साथ मंच पर इंडियन सिनेमा पर करेंगे बात, फरहान अख्तर बनेंगे होस्ट

 Published : Sep 26, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 04:12 pm IST

अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी की फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'सई रा' स्टार...- India TV Hindi
'सई रा' स्टार अमिताभ-चिरंजीवी एक साथ मंच पर इंडियन सिनेमा पर करेंगे बात, फरहान अख्तर बनेंगे होस्ट

मुंबई: फ़िल्म "सई रा नरसिम्हा रेड्डी" रिलीज होने के लिए तैयार है, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी और  राम चरण अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस बीच निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी के बीच बातचीत का एक विशेष सेशन आयोजन करने का फैसला लिया है, जहां दोनों सितारे अपने व्यक्तिगत सफ़र और पीरियड ड्रामा की शूटिंग के दौरान के अनुभव का किस्सा साझा करेंगे।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता  और एक्सेल एंटरटेनमेंट के संस्थापक, अभिनेता फरहान अख्तर कल मुंबई में होने वाले इस विशेष अवसर पर, अमिताभ बच्चन और चिरंजीवी के बीच दो घंटे की बातचीत की मेजबानी करेंगे।

इस बातचीत के दौरान, वे 19वीं सदी के स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी पर भी रोशनी डालेंगे, जिन्होंने 1846 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। मेकर्स अपनी फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।

इस अविश्वसनीय इवेंट के बारे में बात करते हुए, फिल्म के निर्माता राम चरण का कहना है कि यह गर्व की बात है। वे कहते है,"सई रा नरसिम्हा रेड्डी के निर्माण ने मेरे पिता के सपने को साकार कर दिया है और इस परियोजना पर अमिताभ बच्चन के सहयोग ने इसे और भी खास बना दिया है। फरहान एक 'राउंड टेबल इंटरेक्शन' की मेजबानी करेंगे जहाँ दोनों उल्लेखनीय लेजेंड्स अपने सफ़र, दोस्ती और भारतीय सिनेमा के विकास पर चर्चा करेंगे।"

हाल ही में, सई रा का प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित किया गया था, जहाँ हज़ारों प्रशंसकों ने इस आयोजन की भव्यता को देखा और फिल्मों की रिलीज़ के प्रति अधिक उत्सुक नज़र आये।

"सई रा नरसिम्हा रेड्डी" पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई के रूप में जाना था। फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।

इनपुट- एजेंसी

Also Read:

हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

चंबल के डाकू मलखान सिंह ने दी अक्षय कुमार को धमकी, पृथ्वीराज के तथ्यों से छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन