1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

 Published : Sep 26, 2019 09:52 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 09:52 am IST

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इसमें दोनों पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं।

Housefull 4 new poster- India TV Hindi
Housefull 4 new poster Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सारे किरदार एक साथ नजर आ रहे हैं। नई और पुरानी पीढ़ी दोनों एक साथ हैं। बुधवार को सभी किरदार के डबल अवतार वाले पोस्टर रिलीज किए गए थे। जिसमें 1419 और 2019 दोनों की जनरेशन दिखाई गई थी।

पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- एक जिंदगी काफी नहीं थी तो हम वापिस आ गए। हाउसफुल 4 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल क्रीति सेनन, क्रीति खरबंदा और पूजा हेगड़े अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म है। इससे पहले के तीन पार्ट भी लोगों को बहुत पसंद आए थे। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

Also Read:

Birthday Special: पहली शादी असफल होने के बाद अर्चना पूरण सिंह ने परमीत सिंह से की दूसरी शादी, ऐसी है Love Story

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर डीआईडी के ग्रैंड फिनाले में 'आज की रात' गाने पर करेंगी डांस, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन