1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' की प्रेरणा ने शेयर की बहन के बच्चों की ये फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

'कसौटी जिंदगी की 2' की प्रेरणा ने शेयर की बहन के बच्चों की ये फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

 Published : Jan 19, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 08:43 pm IST

एरिका फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कई सारी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

erica fernandes - India TV Hindi
बहन के बच्चों के साथ एरिका फर्नांडिस

'कसौटी जिंदगी की 2' में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस की बहन के दोनों बेटे एक साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों भांजों संग फोटोज शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

एरिका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'और समय तेजी से बीत गया! ये दोनों छोटे बच्चे एक साल के हो गए।' एक्ट्रेस ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें बच्चों के साथ वो भी बहुत क्यूट लग रही हैं।

बता दें कि एरिका ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने किसी शख्स का हाथ पकड़ा हुआ था। हालांकि, उन्होंने कैप्शन में साफ कर दिया ये उनकी सगाई की तस्वीर नहीं है, लेकिन फैंस यही सवाल कर रहे हैं कि क्या एरिका रिलेशनशिप में हैं! 

गौरतलब है कि 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल शुरू होने के बाद उनकी और पार्थ समथान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ऑफिशियली इस बात को स्वीकार नहीं किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन