Good Newwz New Song Laal Ghaghra Out: 'गुड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच मूवी का एक और नया गाना 'लाल घाघरा' रिलीज हो गया है, जिसे अक्षय कुमार और करीना कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने 'पंजाबी तड़के' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Related Stories
इस गाने को नेहा कक्कड़, मंज मुसिक और हर्बी सहारा ने गाया है, जबकि लिरिक्स हर्बी और तनिष्क बागची ने लिखे हैं। इस नए पार्टी नंबर में अक्षय और करीना ने धमाल मचा दिया है। अक्षय ने तो खुद ही लाल घाघरा पहनकर बेबो संग डांस किया है।
इससे पहले 'गुड न्यूज' के 'चंडीगढ़ में', 'सौदा खरा खरा' और 'माना दिल' भी रिलीज हो चुके हैं। इन गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय और करीना के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।