1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. सीरियल 'संजीवनी' में कैंसर की वजह से जिग्नेश से रिश्ता तोड़ना चाहती है जेसिका

सीरियल 'संजीवनी' में कैंसर की वजह से जिग्नेश से रिश्ता तोड़ना चाहती है जेसिका

 Published : Oct 03, 2019 08:00 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 11:59 pm IST

सीरियल 'संजीवनी' में जेसिका और जिग्नेश को एक करेंगे सिड और ईशानी?

सीरियल 'संजीवनी' में...- India TV Hindi
सीरियल 'संजीवनी' में कैंसर की वजह से जिग्नेश से रिश्ता तोड़ना चाहती है जेसिका

मुंबई: जिग्नेश और जेसिका की जिंदगी में तूफान आया है, जिसने सिड और ईशानी को परेशान कर दिया है। कुछ ही दिनों बाद जिग्नेश की शादी जेसिका से होने वाली थी, लेकिन उसे पता चला कि उसे कैंसर है। इसलिए अब वो चाहती है कि जिग्नेश उसकी जिंदगी से दूर चला जाए। लेकिन जिग्नेश उसे बहुत प्यार करता है और जेसिका की ये हालत देखकर उसे रोना आता है। 

जिग्नेश वहां से चला जाता है, तभी डॉक्टर सिड और डॉक्टर रोशनी आते हैं। सिड ईशानी से जिग्नेश को रोकने को कहता है, वो उसके पीछे जाती है लेकिन वो वहां से जा चुका होता है। हालांकि जिग्नेश बाद में रिंग लेकर आता है और हमें पूरा यकीन है जेसिका वो रिंग पहन भी लेगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन