1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कायरव की जान बचाएगी डॉक्टर ईशानी, सीरियल 'ये रिश्ता...' और 'संजीवनी' का होगा महासंगम?

कायरव की जान बचाएगी डॉक्टर ईशानी, सीरियल 'ये रिश्ता...' और 'संजीवनी' का होगा महासंगम?

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jul 24, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Jul 24, 2019 05:35 pm IST

सीरियल 'संजीवनी' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा महासंगम।

संजीवनी- ये रिश्ता क्या कहलाता है- India TV Hindi
संजीवनी- ये रिश्ता क्या कहलाता है

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आने वाले एपिसोड में कायरा मिलन यानी कि कार्तिक और नायरा का मिलन हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस शो में दर्शकों को मिलने वाला है सरप्राइज। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हो सकती है सुरभि चांदना की धमाकेदार एंट्री। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) और 'संजीवनी' (Sanjivani) का महासंगम हो सकता है। बीते दिनों पता चला था कि कार्तिक और नायरा के बेटे कायरव को ब्लड क्लॉट की दिक्कत है। उसका इलाज नायरा गोवा में कराती है लेकिन पुरानी रिपोर्ट लेने नायरा को उदयपुर आना पड़ता है, यहां कायरव को उसके पापा कार्तिक दिख जाते हैं। अब वो कार्तिक को देखकर पापा-पापा कहते हुए दौड़ता है लेकिन इस बार कार्तिक और नायरा का मिलन नहीं हो पाएगा।

अब कायरा मिलन हो या नहीं लेकिन सुशी मिलन हो जाएगा। सुरभि चांदना और शिवांगी जोशी अच्छे फ्रेंड हैं। शिवांगी जोशी यानी नायरा के बेटे कायरव का इलाज करने के लिए डॉक्टर ईशानी यानी सुरभि चांदना की एंट्री 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में हो सकती है। सुरभि अपने शो 'संजीवनी' (Sanjivani) को प्रमोट करने अपनी दोस्त शिवांगी के सीरियल में आ सकती हैं।

सुरभि चांदना का शो 'संजीवनी' (Sanjivani) 2 अगस्त से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है। सुरभि इस शो का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सभी दोस्तों को व्हिसल चैलेंज दिया था। जिसे शिवांगी जोशी ने भी पूरा किया था। देखिए वीडियो

यहां देखिए संजीवनी 2 का प्रोमो-

Also Read:

सालों से गायब थी 'दिल मिल गए' सीरियल की ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर लिखा- मुझे मारना चाहती है...

पति संग स्पेन में हॉलिडे मना रही है TV की ये फेमस एक्ट्रेस, फोटोज हुईं Viral

Kasautii Zindagii Kay 2: प्रेरणा का नया अवतार देख अनुराग के पैरों से खिसक गई जमीन, आएगा एक और नया ट्विस्ट

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन