मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में इन दिनों कार्तिक गोएनका और वेदिका की शादी का ट्रैक शुरू हो चुका है। लीप से पहले सीरियल में कार्तिक और नायरा बिछड़ जाते हैं, कार्तिक को लगता है कि नायरा मर चुकी है वहीं नायरा गोवा में अपने बेटे के साथ है। हम जानते हैं कि नायरा जिंदा है और कार्तिक की यादों में भी वो अभी जिंदा है लेकिन ना उसे ना ही उसके परिवार को ये बात मालूम है कि नायरा अभी जिंदा है। दादी मरने से पहले कार्तिक और वेदिका की शादी कराना चाहती हैं, कार्तिक इसके लिए तैयार तो नहीं है लेकिन दादी की खराब तबीयत की वजह से वो शादी के लिए हां कह देता है।
Related Stories
अब बस इसी बात से फैन्स बौखलाए हैं। फैन्स चाहते हैं कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द से जल्द कायरा यानी कार्तिक-नायरा का मिलन हो जाए। लेकिन मेकर्स टीआरपी की वजह से इस ट्रैक को बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। नायरा जरूर कार्तिक को देख लेती है गोवा में, सीरियल वाले गोवा में कार्तिक और उसके बेटे का मिलन भी करा देते हैं। लेकिन कायरा मिलन नहीं हो पाता है। अब तो सावन मिलनी भी हो गई है, जहां कार्तिक के ख्वाबों में उसकी पत्नी नायरा आती है लेकिन हकीकत में दोनों अभी भी एक-दूसरे से दूर हैं।
सीरियल वाले इससे पहले वेदिका और कार्तिक की शादी की रस्में शुरू करें उससे पहले ही कायरा के फैन्स ट्विटर पर #WeWantKairaOnly ट्रेंड कराने लगे। वो किसी भी सूरत में वेदिका और कार्तिक की शादी की रस्में नहीं देखना चाहते हैं। फैन्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द मेकर्स कार्तिक और नायरा को मिलवा दें। देखिए फैन्स के ट्वीट्स-
देखते-देखते #WeWantKairaOnly टॉप पर ट्रेंड भी करने लगा...
बता दें, कार्तिक वेदिका को खुद ही घर लाता है क्योंकि उसकी जान बचाने के चक्कर में वेदिका के पिता की मौत हो जाती है। वेदिका को कार्तिक से प्यार भी हो जाता है। लेकिन कार्तिक के मन में अभी भी नायरा ही है। दूसरी तरफ कार्तिक की शादी की खबर सुनकर नायरा का बुरा हाल है। देखना होगा कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कार्तिक और नायरा को मेकर्स कैसे और कब मिलवाते हैं।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा स्मोकिंग करने पर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- क्या ये अस्थमा की दवाई है?
सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉप फिल्मों पर बोलीं 'खानदानी शफाखाना' की निर्देशक शिल्पी, पहले पता होता तो...
एजाज खान की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लीजा हेडन दिखने लगीं है इतनी पतली, यूजर्स ने कहा- 'कुछ खा लो'