1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण पटेल ने छोड़ा सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें', ये एक्टर निभाएंगे रमन भल्ला का किरदार

करण पटेल ने छोड़ा सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें', ये एक्टर निभाएंगे रमन भल्ला का किरदार

 Published : Jul 17, 2019 04:23 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 04:23 pm IST

'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। शो में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल शो को अलविदा कहने जा रहे हैं।

Karan patel- India TV Hindi
Karan patel Image Source : INSTGRAM

ये हैं मोहब्बतें सीरियल के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। शो में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल(Karan patel) शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। जी हां यह बात सही है। करण ने शो को अलविदा कह दिया है। वह अब कुछ दिनों बाद शो में नजर नहीं आने वाले हैं। करण के शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने दिव्यांका के अपोजित इस एक्टर को कास्ट करने का फैसला  लिया है।

टैलीचक्कर की रिपोर्ट के  करण पटेल को चैतन्य चौधरी ने रिप्लेस किया है। चैतन्या क्योंकि सास भी कभी बहु थी, कहीं तो होगा और ,सीआईडी जैसे शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने पहले सीरियल दिल ही तो है में अक्षय डोगरा को रिप्लेस किया था और नेगेटिव किरदार निभाया था। अब वह नए रमन भल्ला बनने जा रहे हैं।

बाद में आई स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल ने शो नहीं छोड़ा है। लेकिन वह रोजाना शूट नहीं कर रहे हैं। वह अपनी दूसरी कमिटमेंट के साथ बिजी हैं।

आपको बता दें करण ने यह शो पॉपुलर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी में पार्टिसिपेट करने के लिए छोड़ा है। करण पटेल 1 अगस्त से शो की शूटिंग करने के लिए बल्गेरिया जा रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 10' में सिर्फ करण पटेल नहीं बल्कि पूजा बनर्जी, अदा खान, करिश्मा तन्ना, युवराज सिंह, कविता कौशिक नजर आने वाले हैं।

Also Read:

नच बलिए के सेट पर TV एक्ट्रेस श्रेनु पारिख ने राहुल महाजन को जड़ा थप्पड़, सामने आईं ये वजह

रवि दुबे और निया शर्मा ने शुरू की 'जमाई राजा 2.0' की शूटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन