1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पति संग स्पेन में हॉलिडे मना रही है TV की ये फेमस एक्ट्रेस, फोटोज हुईं Viral

पति संग स्पेन में हॉलिडे मना रही है TV की ये फेमस एक्ट्रेस, फोटोज हुईं Viral

 Published : Jul 24, 2019 11:04 am IST,  Updated : Jul 24, 2019 11:11 am IST

दृष्टि धामी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। साल 2005 में उन्होंने नीरज संग शादी कर ली थी।

Drashti Dhami with husband Neeraj- India TV Hindi
Drashti Dhami with husband Neeraj Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: फेमस टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों स्पेन में पति नीरज संग हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। दृष्टि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने वेकेशन की कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। एक तस्वीर में दृष्टि पति को Kiss करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए बहुत प्यारा कैप्शन लिखा है।

दृष्टि की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, किस और गर्मी की छुट्टियों में पागलपंती...।'

टीवी एक्ट्रेस ने वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपको भी वेकेशन पर जाने का मन कर जाएगा। इन तस्वीरों में दृष्टि और उनके पति परफेक्ट कपल लग रहे हैं।

बता दें कि दृष्टि ने साल 2005 में नीरज संग शादी की थी। एक्ट्रेस के पति टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वहीं, दृष्टि कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह 'दिल मिल गए', 'झलक दिखला जा' और 'मधुबाला' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार वह 'सिलसिला' शो में दिखी थीं।

Also Read: 

असम पुलिस ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया Chandrayaan 2 लॉन्च, शेयर किया प्रभास के 'बाहुबली' का ये फेमस पोस्टर

शिल्पा शेट्टी क्रूज पर मस्ती करती आईं नजर, खुद कहा आखिरी तक जरुर देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन