1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2': फिर शुरू हुआ अनुराग और प्रेरणा का रोमांस, विराज हो रहे हैं कन्फ्यूज

'कसौटी जिंदगी की 2': फिर शुरू हुआ अनुराग और प्रेरणा का रोमांस, विराज हो रहे हैं कन्फ्यूज

 Published : Jan 10, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 07:40 pm IST

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रेरणा और विराज की शादी से पहले अनुराग की याददाश्त वापस आएगी या नहीं!

Kasautii Zindagii Kay 2 - India TV Hindi
'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग और प्रेरणा का रोमांस

एकता कपूर के हिट सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में इन दिनों कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ प्रेरणा और विराज की शादी की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ अनुराग के मन में प्रेरणा के लिए फीलिंग्स आनी शुरू हो गई है। दोनों एक पार्टी के दौरान डांस करते हुए एक-दूसरे में खो जाते हैं। ये देखकर विराज कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है।

इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बासु बाड़ी में एक पार्टी हो रही है, जिसमें एक बार फिर अनुराग और प्रेरणा का रोमांस देखने को मिलेगा। डांस करते हुए अचानक प्रेरणा के पैर में मोच आ जाएगी, जिसे अनुराग ठीक करने की कोशिश करेगी, लेकिन ये सब देख विराज के मन में कई सवाल पैदा होंगे।

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रेरणा और विराज की शादी से पहले अनुराग की याददाश्त वापस आएगी या नहीं!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन