1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. कसौटी जिंदगी के 2: पार्थ समथान, हिना खान और साहिल आनंद ने पार्टी में जमकर की मस्ती

कसौटी जिंदगी के 2: पार्थ समथान, हिना खान और साहिल आनंद ने पार्टी में जमकर की मस्ती

 Published : Mar 01, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 07:02 pm IST

'कसौटी जिंदगी के 2' की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें अनुराग प्रेरणा को छत से धक्का दे देगा।

kasautii zindagii kay 2- India TV Hindi
हिना खान, पार्थ समथान और साहिल आनंद

'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में एक तरफ जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। वहीं, दूसरी तरफ शो के स्टार्स पार्थ समथान और साहिल आनंद पार्टी करते दिखाई दिए। इन दोनों को हिना खान ने भी ज्वॉइन किया। बता दें कि हिना ने कोमोलिका का किरदार निभाया था, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी होने कारण उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था और उनकी जगह आमना शरीफ ने ले ली थी।

हिना खान, साहिल आनंद और पार्थ समथान ने पहले तो 'कसौटी..' की को-स्टार की बर्थडे पार्टी में धमाकेदार पार्टी की। इसके बाद सड़क पर गाड़ी की विंडो खोलकर खूब धमाल मचाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। 

'कसौटी जिंदगी के 2': मिस्टर बजाज के साथ रहेगी प्रेरणा, सीरियल में आने वाला है लीप

बता दें कि पार्थ समथान सीरियल में अनुराग बासु का रोल निभाते हैं। वहीं, अनुराग की बहन निवेदिता के पति के रूप में साहिल आनंद नज़र आते हैं।

कसौटी जिंदगी के 2: #WhyDidAnuragKillPrerna बन गया 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' देखें फनी रिएक्शन

सीरियल के ट्रैक की बात करें तो कहानी में लीप आने वाला है, लेकिन इसके पहले अनुराग का नेगेटिव रूप सामने आएगा। अनुराग अपने प्यार यानि की प्रेरणा को छत से धक्का दे देगा। खबरों की मानें तो मिस्टर बजाज मौके पर आकर प्रेरणा की जान बचाएंगे। इसके बाद प्रेरणा अपनी बेटी स्नेहा को लेकर मिस्टर बजाज के साथ रहने लगेगी। अब कहानी में और क्या ट्विस्ट आएगा, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन