1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के लिए हैं तैयार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के लिए हैं तैयार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Mar 09, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 07:20 pm IST

पूजा ने अपने और कुणाल के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

puja banerjee wedding boyfriend kunal verm- India TV Hindi
ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा के साथ पूजा बनर्जी

मुंबई: टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' की अभिनेत्री पूजा बनर्जी अपने प्रेमी कुणाल वर्मा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पूजा ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों को दी।

पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस महिला दिवस पर मैं आप सबसे कुछ शेयर करना चाहती हूं। कुणाल, आपने मुझे पूरा किया। मैं एक बेटी, एक बहन, एक दोस्त, एक प्रेमिका और अब आखिरकार एक पत्नी बनने जा रही हूं। अब हमेशा के लिए साथ रहने का समय आ गया है। इसलिए हम शादी करने जा रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।"

पूजा ने अपने और कुणाल के साथ एक फोटो भी साझा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन