1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. शिवांगी जोशी ने मनाई मॉम-डैड की एनिवर्सिरी तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंचे मोहसिन खान के घरवाले

शिवांगी जोशी ने मनाई मॉम-डैड की एनिवर्सिरी तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंचे मोहसिन खान के घरवाले

 Published : Jan 21, 2020 07:49 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 07:50 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की बात करें तो कार्तिक और नायरा की शादी हो चुकी है।

yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंचे मोहसिन और शिवांगी के घरवाले

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानि शिवांगी जोशी ने अपने मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सिरी धूमधाम से सेलिब्रेट की। उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की, जिसमें करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ-साथ नन्हें कायरव भी पहुंचे। उन्होंने सभी के साथ मिलकर जमकर डांस किया। इस दौरान सभी के चेहरों पर ढेर सारी खुशी देखने को मिली।

इसके साथ ही मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के घरवाले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंचे। उन्होंने ना सिर्फ अपने बच्चों की शूटिंग देखी, बल्कि बड़े-बुजुर्गों ने स्टार्स को आशीर्वाद भी दिया।

वहीं, सीरियल की कहानी की बात करें तो  पुनर्विवाह के बाद कार्तिक और नायरा की सुहागरात हुई, जिसमें दोनों के बीच रोमांस देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाया, लेकिन इसके साथ ही शो में एक खुशखबरी भी सुनने को मिलेगी।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन