1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ काटा बर्थडे केक, मिला खास तोहफा

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ काटा बर्थडे केक, मिला खास तोहफा

 Published : Jan 16, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 09:05 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जनवरी को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

sidharth malhotra birthday- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ केक काटा

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 16 जनवरी को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ भी केक काटकर सेलिब्रेशन मनाया। इस दौरान उन्हें फैंस ने ढेर सारे गिफ्ट भी दिए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पिछले साल रितेश देशमुख और तारा सुतारिया के साथ 'मरजावां' फिल्म में नज़र आए एक्टर सिद्धार्थ ने अपने जन्मदिन पर बीती रात को एक पार्टी आयोजित की, जिसमें करण जौहर, कियारा आडवाणी और आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारें नज़र आए।

sidharth malhotra birthday
sidharth malhotra birthday

इस खास दिन पर सिद्धार्थ की अपकमिंग मूवी 'शेरशाह' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। ये फिल्म कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। ये 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। 

sidharth malhotra birthday
sidharth malhotra birthday

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन