1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर आमिर खान ने शेयर किया भावुक पोस्ट

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर आमिर खान ने शेयर किया भावुक पोस्ट

 Published : Jul 07, 2021 10:11 pm IST,  Updated : Jul 07, 2021 10:17 pm IST

ट्रेजेडी किंग और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। वे 98 साल के थे। दिलीप कुमार काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ट्रेजेडी किंग दिलीप...- India TV Hindi
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर आमिर खान ने शेयर किया भावुक पोस्ट    Image Source : INSTA SERAP_OMUR_VAROL

ट्रेजेडी किंग और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। वे 98 साल के थे। दिलीप कुमार काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को 'मुगले आजम', 'मधुमती', 'देवदास' और 'गंगा जमुना' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं और करीब 60 साल तक सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी कंपनी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  "आपने हम सभी को अपने काम के माध्यम से जो कीमती, अमूल्य और अनोखा उपहार दिया है, उसके लिए यूसुफ साहब का धन्यवाद। मेरे लिए आप हमेशा सबसे महान रहे हैं और हमेशा रहेंगे। सलाम। प्रेम। आमिर, ”।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन