1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी के ये मशहूर एक्टर होंगे 'कसौटी जिंदगी की' के नए मिस्टर बजाज

टीवी के ये मशहूर एक्टर होंगे 'कसौटी जिंदगी की' के नए मिस्टर बजाज

 Published : Jun 25, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 05:06 pm IST

मिस्टर बजाज के रोल के लिए गौरव चोपड़ा और शरद केलकर जैसे सितारों के नाम सामने आए थे, लेकिन अब एकता कपूर को नए मिस्टर बजाज मिल गए हैं।

कौन होगा नया मिस्टर...- India TV Hindi
कौन होगा नया मिस्टर बजाज? Image Source : INSTAGRAM

मुंबई:एकता कपूर के मशहूर शो 'कसौटी जिंदगी की' के मिस्टर बजाज यानी कि करण सिंह ग्रोवर ने यह शो छोड़ दिया है, एकता कपूर को नए मिस्टर बजाज की तलाश थी जो अब पूरी हो गई है। मिस्टर बजाज के लिए गौरव चोपड़ा और शरद केलकर जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन अब करण पटेल को शो के नए मिस्टर बजाज के रोल में साइन कर लिया गया है।

नागिन 5: सुरभि ज्योति-मौनी रॉय के अलावा करण पटेल भी करेंगे सुपरनैचुरल शो में कैमियो, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

करण पटेल ने एकता कपर के शो 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। दिव्यांका संग करण की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी, देखना होगा कि करण पटेल को मिस्टर बजाज के रोल में दर्शक कितना प्यार देते हैं।

करण पटेल मिस्टर बजाज बनने के लिए काफी उत्साहित हैं। साल 2001 में आए शो कसौटी जिंदगी की में रोनित रॉय ने मिस्टर बजाज का रोल प्ले किया था, वहीं दूसरे सीजन में करण सिंह ग्रोवर ये रोल प्ले कर रहे थे। अब करण सिंह ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद जब करण पटेल को ये रोल ऑफर हुआ तो वो काफी खुश हुए। करण ने कहा ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी ऐसे आइकॉनिक कैरेक्टर को आगे ले जाना जो लोगों के जेहन में कई सालों से है। मैं इस किरदार को मिस्टर भल्ला जैसा ही यादगार बनाना चाहता हूं।

करण पटेल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें रोनित रॉय या करण सिंह ग्रोवर से तुलना में डर लगता है क्योंकि इन्होंने मिस्टर बजाज का रोल निभाया था जिसे खूबपसंद किया गया था। इस पर करण ने कहा कि मैं जब किरदार करता हूं तो अपने हिसाब से और अपनी अप्रोच के साथ करता हूं, डर तब लगता है जब उम्मीद को कि फेल हो सकते हो, मैं अपने अंदर की आवाज सुनता हूं और जो करता हूं ऑन द स्पॉट करता हूं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन