1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नागिन 5: सुरभि ज्योति-मौनी रॉय के अलावा करण पटेल भी करेंगे सुपरनैचुरल शो में कैमियो, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

नागिन 5: सुरभि ज्योति-मौनी रॉय के अलावा करण पटेल भी करेंगे सुपरनैचुरल शो में कैमियो, 26 जून से शुरू होगी शूटिंग

 Published : Jun 14, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 02:14 pm IST

सुरभि ज्योति और मौनी रॉय एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो में कैमियो करने वाले हैं। अब करण पटेल का नाम भी सामने आ रहा है। शो में इस बार लीड रोल में हिना खान और सुरभि चांदना नजर आने वाली हैं।

surbhi jyoti, mouni roy- India TV Hindi
 सुरभि ज्योति-मौनी रॉय के अलावा करण पटेल भी करेंगे सुपरनैचुरल शो में कैमियो Image Source : TWITTER

एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 5 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इस बार शो में हिना खान और सुरभि चांदना लीड रोल में होंगी। इन दोनों के अलावा एक्स नागिन मौनी रॉय और सुरभि ज्योति भी शो में कैमियो करेंगी। अब नागिन 5 की कास्ट में एक नया नाम जुड़ गया है और वो है ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला यानी कि करण पटेल का। करण इस शो में कैमियो करते नजर आएंगे।

 एकता कपूर नागिन सीरियल को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और वो इस शो को खुद लीड करती हैं, ऐसे में वो शो को सुपरहिट बनाने के सारे फॉर्मूले आजमाती हैं, स्टार कास्ट से लेकर शो की कहानी तक सब एकता के वॉच करती हैं। खबर है कि मेल लीड के लिए बेहद-2 के एक्टर शिविन नांरग और बिग बॉस-13 से मशहूर हुए पारस छाबड़ा को अप्रोच किया गया है।

कब शुरू है नागिन 5 की शूटिंग

लॉकडाउन हटने के बाद अब टीवी और फिल्मों को शूटिंग की इजाजत भी मिल गई है, ऐसे में खबर सामने आई है कि एकता कपूर का शो नागिन 5 की शूटिंग 26 जून से शुरू हो जाएगी।

नागिन-5 से सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कोरोना वायरसकी वजह से स्टार शूटिंग करने में घबरा रहे हैं ऐसे में एकता कपूर अपने सीरियल्स के सेट पर कड़ी सुरक्षा कर रही हैं। चाहे वो नागिन 5 हो या फिर कसौटी जिंदगी की 2। एकता अभी पुख्ता प्लानिंग कर रही हैं, सेफ्टी प्लानिंग पूरी होने के बाद शो की शूटिंग शुरू होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन