1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट से ये एक चीज चुराना चाहती हैं कटरीना, रणबीर कपूर को बिल्कुल नहीं है भनक

आलिया भट्ट से ये एक चीज चुराना चाहती हैं कटरीना, रणबीर कपूर को बिल्कुल नहीं है भनक

 Published : Jun 13, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 07:14 pm IST

नेहा धूपिया के चैट शो में कटरीना कैफ ने बड़ा खुलासा किया है। शो में कटरीना ने बताया कि वो आलिया भट्ट से एक खास चीज चुराना चाहती हैं।

Katrina, Alia and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Katrina, Alia and Ranbir Kapoor-  कटरीना, आलिया और रणबीर कपूर  Image Source : INSTAGRAM/KATRINAKAIF

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं। ये बात अब किसी से छुपी नहीं हैं। जितनी ये बात सच है उतनी ये बात भी सच है कि आलिया से पहले रणबीर कटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं। हालांकि दोनों का लंबे वक्त पहले ब्रेकअप हो चुका है। रणबीर कपूर से भले ही कटरीना का करीबी रिश्ता रहा हो लेकिन ब्रेकअप के बाद भी कटरीना की आलिया के साथ दोस्ती बरकरार है। हाल में कटरीना ने आलिया को लेकर ऐसी बात कह दी जो इस ओर इशारा कर रही है कि दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कटरीना नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचीं। 

नेहा धूपिया के चैट शो का नाम 'नो फिल्टर नेहा' है। इस शो के दौरान नेहा ने कटरीना से आलिया भट्ट और रणबीर से जुड़े कई सवाल पूछे। इस दौरान कटरीना ने बताया कि वो एक खास चीज आलिया से चुराना चाहती हैं।

'नेहा ने कटरीना से पूछा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो आलिया से ऐसी कौन सी चीज है जो चुराना चाहती है?' जवाब में कटरीना ने 'अवॉर्ड' कहा। कटरीना के इस जवाब से साफ है कि वो अब अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं और रणबीर की वजह से उनके और आलिया की दोस्ती में कोई भी खटास नहीं है। 

इस चैट शो में नेहा ने कटरीना से कहा कि आपकी आलिया और रणबीर के साथ बहुत अच्छी दोस्ती है। इस पर कटरीना ने कहा - 'मैं इसे प्रशंसा के तौर पर लूंगी। मैं साधू बनने की कोशिश नहीं कर रही हूं, लेकिन शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है, दोस्त बने रहो और सभी से प्यार करो। मैं किसी की जिंदगी को आसान बनाने के लिए ये सब नहीं कर रही हूं बल्कि खुद कि जिंदगी को आसान बनाने के लिए ये कर रही हूं। ये बहुत सही तरीका है। ऐसा करके आप खुद में हल्का महसूस करेंगे और खुश रहेंगे।' 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला लुक अगस्त में होगा रिलीज!

आलिया और कटरीना कितने अच्छे दोस्त हैं इस बात का सबूत इंस्टाग्राम भी है। ये दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे के पोस्ट पर लगातार कमेंट करती रहती हैं। कुछ दिन पहले कटरीना ने अपनी छोटी बहन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर आलिया ने कमेंट किया था 'सुंदर'। जवाब में कटरीना ने लिखा था- 'मुझे केक चाहिए जो आप बनाती हैं।' 

अर्जुन कपूर ने आम की फोटो शेयर कर कटरीना कैफ ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन