1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला लुक अगस्त में होगा रिलीज!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला लुक अगस्त में होगा रिलीज!

 Published : Jun 10, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 07:29 pm IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

alia bhatt, ranbir kapoor- India TV Hindi
 'ब्रह्मास्त्र' का पहला लुक अगस्त में होगा रिलीज Image Source : INSTAGRAM

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। आखिरकार अब दिसंबर में यह फिल्म रिलीज होगी। खबर आई है कि अगस्त में इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें, 'ब्रह्मास्त्र' तीन भागों में बन रही है, इसलिए, अयान मुखर्जी भाग 1 और भाग 2 के बीच ज्यादा अंतर नहीं चाहते हैं। टीम 'ब्रह्मास्त्र' ने लॉकडाउन का अच्छा उपयोग किया और अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो फिल्म का पहला लुक अगस्त 2020 में तैयार हो जाएगा। ख़ास बात है कि मेकर्स वीडियो की एक सीरीज तैयार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को छोटे छोटे वीडियो देखने को मिलेंगे। ऐसा प्रमोशन हॉलीवुड फ़िल्मों में होता आया है। 

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन के साथ मनाया हाउस हेल्प का जन्मदिन, इस वजह से नहीं खाया केक

फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं। इनके अलावा, शाहरुख खान भी फिल्म में एक विशेष कैमियो में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज़ होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन