1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग इसी महीने होगी शुरू! संजय लीला भंसाली कर रहे हैं कोशिश

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग इसी महीने होगी शुरू! संजय लीला भंसाली कर रहे हैं कोशिश

 Published : Jun 04, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 03:02 pm IST

लॉकडाउन की वजह से आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थी, लेकिन अब दोबारा शूटिंग शुरू होगी।

आलिया भट्ट की फिल्म...- India TV Hindi
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग इसी महीने होगी शुरू Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू हो पाई थी। निर्माताओं ने फिल्म के लिए फिल्म सिटी, गोरेगांव में एक विशाल सेट लगाया था और केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करने से पहले शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी।

अब, महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग की अनुमति दे दी है तो खबर आई है कि संजय लीला भंसाली फिर से आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। पिंकविला में सूत्र के हवाले से छपी खबर के मुताबिक जून के तीसरे सप्ताह तक शूटिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में लिखा है  पहले फिल्ममेकर्स ने सेट को डिस्ट्रॉय करने का फैसला किया था लेकिन बाद में ऐसा नहीं किया। हालांकि सेट बहुत दिन से खड़ा है इसलिए शूटिंग शुरू करने से पहले उसे रिपेयर करने की जरूरत है। शूटिंग शुरू करने के लिए मेकर्स जरूरी अनुमति प्राप्त कर रहे हैं। उम्मीद है कि सब सही रहा तो शूटिंग जून के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।

लॉकडाउन में आलिया भट्ट पढ़ रही हैं हैरी पॉटर,  शेयर की तस्वीर

भंसाली फिल्म के सेट्स बेहद भव्य होते हैं और इसके लिए क्रू मेंबर्स भी अधिक होते हैं। हालांकि भंसाली 33% क्रू मेंबर्स के साथ शूटिंग शुरू करने का विचार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन