1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी पर डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस रेखा,इस सीरियल में निभाएंगी अहम किरदार

टीवी पर डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस रेखा,इस सीरियल में निभाएंगी अहम किरदार

 Published : Oct 01, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 01:08 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जल्द ही टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आने वाली हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है।

रेखा- India TV Hindi
रेखा Image Source : INSTAGRAM/STARPLUS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा रेखा ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों में राज किया। एक्ट्रेस जल्द ही टीवी स्क्रीन में दिखाई देने वाली हैं। बड़े पर्दे में कई सालों तक हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस अब टीवी में डेब्यू करे जा रही हैं। यह शो 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। 

रेखा जल्द ही टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आने वाली हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें रेखा ये गुम है किसी के प्यार में गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। 

'बेल बॉटम' एक्ट्रेस वाणी कपूर फिल्म उद्योग को वापस पटरी आता देख हुई खुश, कही ये बात

रेखा इस प्रोमो में कहती हुए नजर आ रही हैं , 'ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें एक कसक भी छिपी हुई है कि जहां प्यार का इज़हार तो है लेकिन नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह और शाम गुम रहे, तब मोहब्बत इबादत बन जाती है। यह विराट की प्रेम कहानी है, जो अपने फर्ज के रास्ते पर चलते चलते अपने प्यार की कुर्बानी देता है। विराट आज भी प्यार के इंतजार में तड़प रहा है।'

KBC 12: कभी फीस भरने के लिए भी अमिताभ बच्चन की मां के पास नहीं थे 2 रुपये, शो के दौरान खुद किया खुलासा

आपको बता दें कि यह शो एकता कपूर का शो 'कसौटी ज़िंदगी 2' की जगह लेगा। शो का आखिरी एपिसोड 3 अक्टूबर को प्रसारित होगा। लीड रोल निभाने वाले पार्थ समथान, एरिका फर्नांडीज और कुछ अन्य लोगों ने शो  छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद कम टीआरपी आने के बाद निर्माताओं ने शो को बंद करने का फैसला किया।

रेखा करीब 2 साल बाद स्क्रीन में वापसी कर रही हैं। वह आखिरी बार 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन