1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन 'मां' ने कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन 'मां' ने कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Aug 20, 2020 07:26 am IST,  Updated : Aug 20, 2020 07:26 am IST

अभिनेत्री उषा नंदकर्णी ने सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसल का स्वागत किया है।

Sushant Singh Rajput pavitra rishta onscreen mother reaction - India TV Hindi
उषा नंदकर्णी ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में सुशांत की मां का रोल निभाया था Image Source : INSTAGRAM: @IANSLIFE_IN

लोकप्रिय टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उषा नंदकर्णी ने सुशांत मौत मामले में सीबीआई जांच को मंजूरी देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसल का स्वागत किया है। 

उषा नंदकर्णी ने आईएएनएस से कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि सीबीआई इस केस को देखेगी। लोगों ने इसके लिए काफी प्रार्थना की थी और उनकी प्रार्थना सुन ली गई। प्रार्थना में काफी ताकत होती है। सुशांत की मौत के बाद, जो कुछ भी हुआ है वह व्यथित करने वाला है। मैं सच में महसूस करती हूं कि वह न्याय का हकदार है।"

सुशांत केस: रूमी जाफरी से पूछताछ करेगी ED, एक्टर और रिया संग फिल्म को लेकर चल रही थी बात

हालांकि उन्हें इस बाबत कुछ संदेह भी है। उन्होंने कहा, "लेकिन सीबीआई में जाकर क्या होगा, मालूम नहीं। लोग सीबीआई, सीबीआई कर रहे हैं। अब सब भगवान भरोसे है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन