1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जब अक्षय कुमार ने अनजाने ही कर दिया 'द कपिल शर्मा शो' का ग्रैंड प्रमोशन

जब अक्षय कुमार ने अनजाने ही कर दिया 'द कपिल शर्मा शो' का ग्रैंड प्रमोशन

 Published : Mar 03, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 03:09 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं।

अक्षय कुमार, द कपिल शर्मा शो- India TV Hindi
अक्षय कुमार 'द कपिल शर्मा शो' में 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी 'सूर्यवंशी' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक्शन पैक फिल्म के ट्रेलर को खूब सराहा जा रहा है। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में अक्षय कुमार फिल्म 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अक्षय ने लिखा है- एक ऐसी जगह जहां मैं फिल्म का प्रमोशन करते वक्त जरूर जाता हूं ... क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आज हम सूर्यवंशी का प्रचार कहाँ कर रहे हैं?

यह तस्वीर आप भी पहचान गए होंगे, अक्षय कुमार की ये तस्वीर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट की है। अब जैसे ही अक्षय कुमार ने ये ट्वीट किया लोग जवाब देकर बताने लगे कि यह तस्वीर कहीं और कही नहीं बल्कि 'द कपिल शर्मा शो' की है। अब लोग इतनी बड़ी संख्या में जवाब देने लगे कि ट्विटर पर 'सूर्यवंशी' तो नहीं लेकिन 'द कपिल शर्मा शो' ट्रेंड करने लगा। 

अक्षय कुमार ने जाने-अनजाने ही सही कपिल शर्मा के शो का ट्विटर पर खूब प्रमोशन कर दिया। वैसे भी ये रिकॉर्ड है जब भी कपिल शर्मा के शो में अक्षय कुमार पहुंचते हैं शो को खूब अच्छी टीआरपी मिलती है। वो एपिसोड भी खूब एंटरटेनिंग होता है।

सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ही फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और अजय देवगन व रणवीर सिंह अपनी-अपनी फिल्म 'सिंघम' व 'सिम्बा' के अपने किरदारों के साथ कैमियो करते नजर आएंगे। अभिनेत्री कैटरीना ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार अदा किया है।

ट्रेलर देखकर इसमें खूब, एक्शन, ड्रामा, भावनाएं और हंसी मजाक नजर आ रहा है। वहीं फिल्म में धार्मिक एकता को भी दिखाया गया है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन