अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर आउट हो चुका है। इसमें 'सिंबा' के रणवीर सिंह और 'सिंघम' के अजय देवगन भी नज़र आएंगे। अक्षय, रणवीर और अजय की तिकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में सभी ने खूब मस्ती की, लेकिन रणवीर तय समय से काफी देर बाद पहुंचे। ऐसे में अक्षय और अजय ने उनकी जमकर क्लास लगाई।
Related Stories
इस वीडियो में अक्षय कुमार बता रहे हैं कि रणवीर सिंह 40 मिनट लेट पहुंचे हैं। उन्होंने चार-चार सीनियर एक्टर्स को इंतजार कराया। इस पर रणवीर सफाई देने की भी कोशिश करते हैं कि मैं बहुत दूर से आया हूं तो अक्षय बताते हैं कि वो पास में ही रहते हैं, फिर भी लेट पहुंचे।
बता दें कि 'सूर्यवंशी' का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है, जबकि हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अपूर्व मेहता और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये मूवी 24 मार्च को रिलीज हो रही है।
सूर्यवंशी ट्रेलर: अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की फिल्म का धमाल, अजय देवगन-रणवीर सिंह भी आए नज़र