1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बी ने की महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव कार्य की सराहना

बिग बी ने की महालक्ष्मी एक्सप्रेस बचाव कार्य की सराहना

 Published : Jul 28, 2019 09:45 pm IST,  Updated : Jul 28, 2019 09:45 pm IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई से 90 किलोमीटर दूर वंगानी में बचाव कार्य चलाकर बाढ़ के पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना, नौसेना और महाराष्ट्र प्रशासन की तारीफ की। 

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई से 90 किलोमीटर दूर वंगानी में बचाव कार्य चलाकर बाढ़ के पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना, नौसेना और महाराष्ट्र प्रशासन की तारीफ की। 

अभियान को सहासी कार्य बताते हुए बिग बी ने ट्विटर पर कहा, "बचाव अभियान चलाकर महालक्ष्मी एक्सप्रेस के 700 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए एनडीआरएफ को बधाई। एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन ने बेहतरीन कार्य किया है.. यह बहादुरी भरा और सफल अभियान रहा। हमें गर्व है। जय हिंद।"

राज्य में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान था। इसमें तीन से पांच फीट पानी में उतरकर करीबन 1,200 से अधिक लोगों की जाने बचाई गईं।

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद शनिवार को यह अभियान खत्म हो गया। बचाव अभियान में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। 

ये भी पढ़ें:

Govinda in Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 49 की उम्र में क्यों की पत्नी सुनीता से दोबारा शादी?

Aap Ki Adalat Highlights: 'आप की अदालत' में मेहमान बनकर पहुंचे 'हीरो नंबर 1' गोविंदा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने 'आप की अदालत' में कहा, 'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार होंगे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन