1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन: अमिताभ बच्चन ने की 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग, कही ये बात

लॉकडाउन: अमिताभ बच्चन ने की 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग, कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2020 03:28 pm IST,  Updated : May 06, 2020 03:50 pm IST

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने केबीसी की शूटिंग की Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग शुरू कर दी है और हाल ही में उनके द्वारा किए गए ब्लॉग पोस्ट को देखकर यह मालूम पड़ता है कि सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन न करने के लिए लोगों की आलोचना को लेकर वह आशंकित हैं। 

अपने पोस्ट में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ इसकी शूटिंग की गई है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा, "हां मैंने काम किया है..इससे परेशानी है, तो इसे अपने तक ही सीमित रखें..लॉकडाउन की इस परिस्थिति में यहां कुछ कहने की कोशिश न करें..जितना संभव हो सके, पर्याप्त मात्रा में सावधानियां बरती गईं..दो दिन के काम को एक ही दिन में निबटा लिया गया..शाम के छह बजे काम शुरू किया गया है और कुछ ही देर में खत्म कर लिया गया है।"

लॉकडाउन के बीच 'केबीसी' की शूटिंग के लिए कई लोगों ने अमिताभ पर सवाल उठाए थे।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस घातक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन