1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के दो मेंबर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' के दो मेंबर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

 Published : Sep 03, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 02:21 pm IST

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 12 के दो मेंबर्स कोरोना वायरस े संक्रमित हो गए हैं। शो जल्द ही शुरू होने वाला है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद काम पर वापसी कर ली है। कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। सभी सावधानियां बरतते हुए सीरियल्स की शूटिंग की जा रही है। मेकर्स कम क्रू मेंबर्स के साथ पीपीई किट का इस्मेताल कर रहे हैं।  सीरियल्स के सेट पर भी कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 12 के दो मेंबर्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

एबीपी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित मेंबर्स की डिटेल नहीं बताई गई है। हालांकि शूटिंग सभी सावधानियों के साथ की गई थी।

कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद शो पर वापसी पर अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  काम पर वापसी हो गई है.. समुद्री ब्लू कलर के पीपीई किट में...। केबीसी 12.. 2000 शुरू.. आज साल 2020 में.. 20 साल। अद्भुत.. यही लाइफटाइम है।"

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। सभी का अस्पताल में इलाज भी हुआ। कोविड 19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब सभी अपने घर लौट चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन