1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की बात पर अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, जानें

बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की बात पर अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, जानें

 Published : Jun 27, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2021 08:04 pm IST

टीवी अभिनेत्री अंकित लोखंडे ने खुलासा किया है कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होने वाली हैं।

Ankita Lokhande- India TV Hindi
बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की बात पर अंकिला लोखंडे ने किया खुलासा, जानें Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होने वाली हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया इस बारे में जिक्र किया है कि कुछ मीडिया संस्थान की तरफ से इस बारे में लिखा जा रहा है कि वह बिग बॉस 15 का हिस्सा होने जा रही हैं, तो ये बिलकुल गलत है।

एक नोट साझा करते हुए अंकिता ने लिखा, ''यह मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थान की तरफ से इस बारे में बताया जा रहा है मैं बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने वाली हूं। मैं उन सभी लोगों से यह साफ तौर पर जाहिर कर देना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेने वाली। शो में मेरी तरफ से हिस्सा लेने की बात बिल्कुल बेबुनियाद है।''

अभिनेत्री का बयान कुछ ही दिनों के बाद आया है, जब अटकलें लगाई गई थीं कि अंकिता विवादास्पद रियलिटी शो के अगले सीजन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ भाग ले सकती हैं, दोनों अभिनेत्रियां दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं, जिनका पिछले साल जून में निधन हो गया था।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन