1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुशांत को अवॉर्ड फंक्शन में ट्रिब्यूट देने से पहले अंकिता लोखंडे हुईं इमोशनल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'तुम्हारे लिए...'

सुशांत को अवॉर्ड फंक्शन में ट्रिब्यूट देने से पहले अंकिता लोखंडे हुईं इमोशनल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'तुम्हारे लिए...'

 Published : Nov 28, 2020 08:00 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 08:04 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिताए एक एक पल को याद करते हुए एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब जल्द ही अभिनेता को ट्रिब्यूट देने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद अंकिता ने एक पोस्ट के जरिए किया।

Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में अब नहीं रहे लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा वो जिंदा रहेंगे। सुशांत के साथ बिताए एक एक पल को याद करते हुए एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब जल्द ही अभिनेता को ट्रिब्यूट देने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद अंकिता ने एक पोस्ट के जरिए किया। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस गाने पर परफॉर्म करने की प्रेक्टिस करते नजर आ रही हैं। 

इस कुछ सेकेंड के वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- 'ये वक्त बहुत अलग और परफॉर्म करना भी बहुत मुश्किल है। तुम्हारे लिए मेरी तरफ से। ये बहुत तकलीफ दायक है।' इस कैप्शन के साथ ही अंकिता ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। 

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने किया अंकिता लोखंडे को ट्रोल, जानिए क्या है वजह

इस पोस्ट के साथ ही अंकिता लोखंडे ने कुछ हैश टैग भी लिखे हैं। जिससे साफ होता है कि अभिनेत्री सुशांत को ट्रिब्यूट 'जी रिश्ते अवॉर्ड 2020' में देंगी। अंकिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने जो भी लाइने लिखी हैं उनसे इतना तो साफ है अंकिता का इस तरह से सुशांत को ट्रिब्यूट देना सभी के लिए भावुक पल जरूर होगा। खासकर सुशांत के फैंस और सुशांत के परिवार के लिए। 

आपको बता दें, सुशांत के सुसाइटड की खबरों के बाद अंकिता सुशांत के परिवार के सपोर्ट में उतर आईं। यहां तक कि उन्होंने सुशांत के सुसाइड को मानने से भी इनकार कर दिया था। सुशांत और अंकिता 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये दोनों टीवी पर एक साथ पहली बार 'पवित्रा रिश्ता' सीरियल में नजर आए थे। इस शो में अंकिता ने अर्चना और सुशांत ने मानव का रोल निभाया था। शो में इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इस शो में इन दोनों की जोड़ी के अलावा इस सीरियल की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। ये शो कितना पॉपुलर था इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि सुशांत के निधन के बाद इस सीरियल को दोबारा ऑनएयर किया गया। 

अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से इस बात के लिए मांगी माफी

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की अचानक मौत की खबर ने ना केवल उनके फैंस बल्कि परिवार को भी तोड़कर रख दिया। सुशांत ने टीवी की दुनिया से फिल्मों में भी कदम रखा था। यहां भी सुशांत ने खूब नाम कमाया। 'कॉय पो चे', 'पीके', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी कई फिल्मों में सुशांत नजर आए। साथ ही अपने अभिनय का लोहा मनवाया।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन