1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से इस बात के लिए मांगी माफी

अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से इस बात के लिए मांगी माफी

 Published : Nov 02, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 04:36 pm IST

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उनसे माफी मांगी है।

Ankita Lokhande and Vicky Jain- India TV Hindi
Ankita Lokhande and Vicky Jain Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर अंकिता की उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है जो साझा करते ही वायरल हो रहा है। इसके पीछे की वजह अंकिता का अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की से माफी मांगना है। जिसका जिक्र उन्होंने खुद अपने इस पोस्ट में किया है। इस पोस्ट में अंकिता का दर्द साफ झलक रहा है। 

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने तैमूर के साथ इस तरह सेलिब्रेट किया हैलोवीन तो भूत बनकर दिलजीत दोसांझ ने किया गिद्दा

अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट में लिखा- 'तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। एक चीज जो हम दोनों को एक साथ देखकर मेरे जेहन में आती है वो ये कि मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में मेरे दोस्त, पार्टनर और सोलमेट के तौर पर भेजा। हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। मेरी सारी परेशानियों को अपना बनाने के लिए और जब भी मुझे जरूरत थी तब मेरा साथ देने के लिए थैंक्यू।

अंकिता ने आगे लिखा- 'मेरा सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए शुक्रिया। सबसे जरूरी थैंक्यू मुझे और मेरी परिस्थ‍ितियों को समझने के लिए। मेरी वजह से तुम्हें आलोचनाएं सहनी पड़ी जिसके तुम हकदार भी नहीं थे, उसके लिए माफ कर दो। शब्द कम पड़ जाते हैं पर ये बॉन्ड जबरदस्त है। आई लव यू।' 

'कोकिलाबेन' उर्फ रूपल पटेल का 'साथ निभाना साथिया 2' में सफर खत्म, एक्ट्रेस ने बताई ये वजह

दरअसल, अंकिता का ये पोस्ट इस वजह से भी वायरल हो रहा कि बीते कुछ दिनों में वो एक कठिन दौर से गुजरीं। अंकिता और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था जिसके बाद ब्रेकअप हो गया था। हालांकि सुशांत के निधन के बाद अभिनेत्री खुलकर सामने आईं और सुशांत केस में उनके परिवार वालों को पूरा साथ दिया। इस दौरान अंकिता को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उस वक्त विक्की ने उनका पूरा साथ दिया और उनके साथ खड़े रहे। अंकिता के इस लेटेस्ट पोस्ट को उन्हीं आलोचनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से माफी मांग रही हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन