1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: अंकिता लोखंडे ने 'गिला गिला गिला' सॉन्ग पर बिखेरे जलवे, वीडियो हुआ Viral

Watch: अंकिता लोखंडे ने 'गिला गिला गिला' सॉन्ग पर बिखेरे जलवे, वीडियो हुआ Viral

 Published : Feb 18, 2021 09:16 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 09:06 am IST

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है।

ankita lokhande Gila gila gila dil gila gila video goes viral - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने करीना-अक्षय के फेमस सॉन्ग पर बिखेरे जलवे Image Source : INSTAGRAM: LOKHANDEANKITA

मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शिमला में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के बाद अब वो अपने घर वापस लौट आई हैं और अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में अंकिता करीना कपूर और अक्षय कुमार के गाने 'गिला गिला गिला' पर अपनी अदाएं बिखेरती नज़र आ रही हैं। 

अंकिता ने पीले रंग का ड्रेस पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस वीडियो को 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अंकिता ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- "गिला गिला गिला दिल गिला गिला.. डियर रील इंस्टाग्राम, मैं आपसे बहुत प्यार करतीहूं क्योंकि आप मुझे हर समय खुश रखते हो #reelsinstagram #ankitalokhande"

अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ शिमला में मना रहीं छुट्टियां, लंच डेट के साथ शेयर की पूल के अंदर की तस्वीर

इससे पहले अंकिता ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ फोटोज शेयर की थीं। दोनों ने शिमला में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था। उनकी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी उन्हें ज्वॉइन किया था। 

अंकिता ने अपनी पूल साइड की फोटोज भी साझा की थीं। इसमें वो काफी बोल्ड लुक में नज़र आईं। 

कुछ दिनों पहले ही अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे होने पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन