1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ शिमला में मना रहीं छुट्टियां, लंच डेट के साथ शेयर की पूल के अंदर की तस्वीर

अंकिता लोखंडे ब्वॉयफ्रेंड विक्की के साथ शिमला में मना रहीं छुट्टियां, लंच डेट के साथ शेयर की पूल के अंदर की तस्वीर

 Published : Feb 17, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Feb 17, 2021 04:21 pm IST

अंकिता लोखंडे ने विक्की के साथ नई तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

Vicky Jain and Ankita - India TV Hindi
Vicky Jain and Ankita  Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस वक्त शिमला में ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सैर पर निकली हैं। अंकिता शिमला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए गई थीं और लगातार वहीं से तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कुछ देर पहले ही अंकिता ने विक्की के साथ नई तस्वीर शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

श्वेता बच्चन को ट्रोल कर रहे थे यूजर, नव्या ने यूं दिया करारा जवाब

इस तस्वीर के साथ अंकिता ने एक कैप्शन भी लिखा है। अंकिता ने कैप्शन में लिखा- 'वैलेंटाइन डायरीज 2021 सिर्फ मिस्टर जैन के साथ।' इस तस्वीर में अंकिता काले रंग का हाईनेक स्वेटर पहनी हुई हैं साथ ही मैचिंग हेयरबैंड के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। वहीं विक्की जैन पीच कलर की स्वेटशर्ट पहने टेबल के पास बैठे नजर आए। 

तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे हैं। इसके अलावा अंकिता ने काले रंग की मोनोकनी पहने हुए पूल के अंदर की तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा- 'परिभाषित करना आसान नहीं है। उन्हें अपने बारे में आश्चर्य करने दें।' 

मोनोकनी पहने हुए पूल के अंदर अंकिता अलग अलग पोज देते हुए नजर आईं। देखिए अंकिता की मोनोकनी में तस्वीरें...

करीना कपूर की ननद के पोस्ट से बढ़ी फैंस की बेचैनी, पूछा: फिर बेटा हुआ क्या?

Ankita Lokhande
Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDEAnkita Lokhande

Ankita Lokhande
Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDEAnkita Lokhande

इससे अलावा अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं जिसमें अंकिता मशहूर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' देख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अंकिता ने लिखा- 'ये मेरी फेवरेट फिल्म है।' 

Ankita Lokhande
Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDEAnkita Lokhande

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन