1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Zee Rishtey Awards 2020: अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह किया याद, देखें ये वीडियो

Zee Rishtey Awards 2020: अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह किया याद, देखें ये वीडियो

 Published : Dec 06, 2020 11:31 am IST,  Updated : Dec 06, 2020 11:31 am IST

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में साथ काम किया था।

ankita lokhande remembers Sushant Singh Rajput at Zee Rishtey Awards 2020 watch here - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को दी श्रद्धांजलि Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANT_ANKITA_LOVE

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल के को-स्टार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स में श्रद्धांजलि दी। उन्होंने खुद को अर्चना देशमुख के किरदार की तरह तैयार किया और इस शो के गाने पर परफॉर्म किया। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो कॉस्ट्यूम में बैकग्राउंड डांसर के साथ रिहर्सल का बताया जा रहा है। अंकिता 'पवित्र रिश्ता' के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

Zee Rishtey Awards 2020: अंकिता लोखंडे से जूही परमार तक, इन सितारों ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा देखिए तस्वीरें

अंकिता ने शनिवार की रात ज़ी रिश्ते अवॉर्ड 2020 अटैंड किया। इस दौरान वो ब्लैक ड्रेस में नज़र आईं। अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा- ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स जरूर देखिए, क्योंकि इस बार कुछ खास है जो आप सबके लिए है। सारे जितने भी फैंस हैं सुशांत के, उनके लिए है। मैं जानती हूं कि सुशांत से बहुत लोग प्यार करते हैं। बस आज उनके लिए एक छोटी सी कोशिश है मेरी तरफ से। प्लीज इसे देखिए और ढेर सारा प्यार दीजिए।"

सुशांत को अवॉर्ड फंक्शन में ट्रिब्यूट देने से पहले अंकिता लोखंडे हुईं इमोशनल, वीडियो शेयर कर लिखा- 'तुम्हारे लिए..'

करीब एक हफ्ते पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रिहर्सल करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "इस समय काफी अलग और मुश्किल है परफॉर्म करना। मेरी तरफ से आपके लिए। यह काफी दर्दनाक है।" #sushantsinghrajput #manavarchana #ankitalokhande #zeerishteawards2020 #tribute #pavitrarishta"

जानकारी के अनुसार, अंकिता और सुशांत ने एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। अंकिता अब विक्की जैन के साथ हैं।  

सुशांत सिंह राजपूत को 'पवित्रा रिश्ता' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने मानव का किरदार निभाया था। 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित फ्लैट पर वो मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच चल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन