1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, 14 जून को है सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, 14 जून को है सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी

 Published : Jun 03, 2021 11:53 am IST,  Updated : Jun 03, 2021 11:53 am IST

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'ये गुडबाय नहीं है। ये है बाद में मिलते हैं।'

Ankita Lokhande take break from social media before sushant singh rajput first death anniversary - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, 14 जून को है सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी  Image Source : INSTA: PAVITRA_RISHTA_FANDOM75/SUSHANT_A

मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए पोस्ट में फैंस को इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सिरी से पहले ये निर्णय लिया है। सुशांत ने पिछले साल 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना समय गुजरने के बाद भी उनके फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं और उनके लिए ट्विटर पर न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। 

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'ये गुडबाय नहीं है। ये है बाद में मिलते हैं।' उन्होंने 1 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें टूटे दिल वाले इमोजी के साथ 'जून' लिखा था।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने कमेंट किया- 'ठीक एक साल पहले...एसएसआर ने अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। मुझे उम्मीद है कि आप अपने इंस्टा में वही कहानी पोस्ट करेंगी।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अंकिता जानती है कि SSR की डेथ एनिवर्सिरी करीब है। बहुत पब्लिसिटी पा लिया SSR के नाम पर। इसलिए अब अंडरग्राउंड हो जाओ और बाद में बाहर आना। #hypocrite'

Watch: अंकिता लोखंडे ने सेलिब्रेट किया महेश शेट्टी का बर्थडे, कहा: दोस्ती हमेशा मजबूत रहेगी...

Ankita Lokhande take break from social media before sushant singh rajput first death anniversary
Image Source : INSTAGRAM अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, 14 जून को है सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी 

बता दें कि हाल ही में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल को 12 साल पूरे हुए। ऐसे में अंकिता ने घर पर ही केक काटकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने इस खास मौके पर सुशांत को भी याद किया और कहा कि उन्होंने मुझे एक्टिंग सिखाई थी। सुशांत ने इस शो में मानव का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। 

अंकिता ने वीडियो में कहा- 'सुशांत आज हमारे बीच नहीं है। उसके बिना पवित्र रिश्ता अधूरा है। अर्चना का मानव सिर्फ सुशांत था। मुझे यकीन है कि वो जहां भी है, वहां देख रहा है। वो जहां भी हैं, खुश है।'

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन