1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Me Too के बाद अनु मलिक की बतौर जज 'इंडियन आइडल' में वापसी?

Me Too के बाद अनु मलिक की बतौर जज 'इंडियन आइडल' में वापसी?

 Published : May 29, 2019 06:19 pm IST,  Updated : May 29, 2019 06:28 pm IST

गायक-संगीतकार अनु मलिक पर पिछले साल यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्हें 'इंडियन आइडल' के जूरी पैनल से निकाल दिया गया था।

anu malik- India TV Hindi
anu malik

नई दिल्ली: भारत में जब हैशटैगमीटू मूवमेंट ने जोर पकड़ा, तब गायक-संगीतकार अनु मलिक पर पिछले साल यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्हें 'इंडियन आइडल' के जूरी पैनल से निकाल दिया गया था। लेकिन अब गायन पर आधारित इस शो में बतौर निर्णायक उनकी वापसी की चर्चा है। अनु से जब पूछा गया कि क्या शो के निर्माताओं ने उन्हें फिर से निर्णायक के रूप में जुड़ने के लिए कहा है तो उन्होंने फोन पर आईएएनएस को बताया, "अभी मैं रिकॉर्डिग में हूं। मैं इस समय बस इतना ही कह सकता हूं..कोई टिप्पणी नहीं।" 

एक सूत्र के मुताबिक, जल्द ही ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अनु शो में वापसी करेंगे या नहीं, लेकिन विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ के 'इंडियन आइडल' के आगामी सीजन में फिर से बतौर निर्णायक वापसी की उम्मीद है। 

अक्टूबर 2018 में गायिकाओं सोना मोहापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक को 'पीडोफाइल' और 'सेक्सुअल प्रीडेटर' कहा था। उन्होंने इस आरोप को सिरे से नकार दिया था कि उन्होंने श्वेता के साथ यौन दुर्व्यहार किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन