1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमां' लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कोरोना संक्रमित होने बाद शेयर की सेल्फी, बोलीं- जल्द ही...

'अनुपमां' लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कोरोना संक्रमित होने बाद शेयर की सेल्फी, बोलीं- जल्द ही...

 Published : Apr 04, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 02:35 pm IST

टीवी के मशहूर सीरियल 'अनुपमां' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कोरोना संक्रमित होने के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Rupali Ganguly- India TV Hindi
Rupali Ganguly Image Source : INSTAGRAM/RUPALI GANGULY

टीवी के मशहूर सीरियल 'अनुपमां' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने कोरोना संक्रमित होने के बाद अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन भी लिखा है जिसमें अभिनेत्री ने कहा है कि वो भले ही पॉजिटिव है लेकिन जल्द कोरोना को मात दे देंगी। 

रुपाली गांगुली ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट से किया है। रुपाली ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा-  'मैं पॉजिटिव हूं लेकिन जल्द ही कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी। मैं कभी भी नकारात्मक नहीं होंगी हमेशा सकारात्मकता और प्यार फैलाती रहूंगी...और जब महाकाल है साथ, तो डर किस बात का। क्वारंटीन का तीसरा दिन। थोड़ी सी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन जल्द ही ठीक हो जाएगी।' 

रुपाली गांगुली ने इस कैप्शन के साथ जो सेल्फी शेयर की है उसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही हैं। साथ ही उनकी सेल्फी में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद उनसे फैंस उनकी सेहत में सुधार की दुआ कर रहे हैं। 

'अनुपमां' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित, TRP में नंबर 1 है शो

रुपाली गांगुली ने 2 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी थी। अभिनेत्री ने हेलमेट के साथ रंगीन दुपट्टा पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा था-  'मां कोरोना देवी तू है कि नहीं,  ये क्या हुआ है, कब हुआ, छोड़ो ये ना पूछो। ये इस तरह का पॉजिटिव है जो मैं नहीं होना चाहती थी। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें। अपने परिवार और अनुपमां परिवार पर प्रेम की वर्षा करते रहें। पूरी यूनिट और राजन शाही से माफी मांगती हूं। सभी सावधानी बरतने के बावजूद- पता नहीं कहां से ये हो गया। पूरे परिवार और अन्य लोगों से मैंने खुद को दूर कर लिया है।'

आपको बता दें, रुपाली गांगुली इस वक्त 'अनुपमां' सीरियल में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं। इस सीरियल में रुपाली का नाम अनुपमां है। शो में दिखाया गया है कि कैस एक हाउसवाफइ घर को घर बनाने के लिए क्या क्या नहीं करती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन