1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: बापू जी अनुपमा से कहेंगे अनुज के प्यार को स्वीकारने की बात, काव्या से तिलमिलाया वनराज बनाएगा गेम प्लान

Anupamaa: बापू जी अनुपमा से कहेंगे अनुज के प्यार को स्वीकारने की बात, काव्या से तिलमिलाया वनराज बनाएगा गेम प्लान

 Published : Nov 22, 2021 07:31 pm IST,  Updated : Nov 22, 2021 07:32 pm IST

मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। बापू जी अनुपमा से अनुज का प्यार स्वीकार करने की बात कहेंगे।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM/RUPALI GANGULY

Highlights

  • Anupamaa का नया प्रोमो आया है
  • प्रोमो में बापू जी अनुपमा से अनुज को मन में जगह देने की बात करते दिखे
  • बापू की जी बातें सुनकर अनुपमा हैरान हो गई

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'अनुपमा' में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब फैंस को 'अनुपमा' में वो ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसका अंदाजा उन्हें जरा भी नहीं था। इस शो का हाल ही में नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बापू जी खुद अनुपमा से अनुज को अपने दिल में जगह देने की बात कहेंगे। 

'अनुपमा' की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

इस धमाकेदार प्रोमो को अनुपमा के फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि बापू जी अनुपमा से कहते हैं- 'अनुज को तेरे जीवन में भेजना कान्हा जी के हाथ में था लेकिन उसे मन में आने देना तेरे हाथों में है। अनुज को अपने मन में आने दे बेटा।' बापू जी की ये बात सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है।

प्रोमो में जहां एक ओर बापू जी अनुपमा को अनुज को स्वीकारने की बात कहते हैं तो वहीं वनराज शाह काव्या को सबक सिखाने की प्लानिंग करता नजर आ रहा है। काव्या प्रोमो में वनराज के गले लकर उससे माफी मांगती है। वहीं वनराज मन में सोचता है कि 'अपने परिवार की खुशी के लिए मैं वही वनराज शाह बनकर दिखाऊंगा। अब तुम क्या..पूरी दुनिया देखेगी कि वनराज शाह क्या चीज है।'

अनुपमा और अनुज ने बीच सड़क पर 'तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है' गाने पर किया जोरदार डांस, Video वायरल

दरअसल, बीते कुछ दिनों में इस शो में कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं। बा बापू जी की बेइज्जती कर देती हैं जिसके बाद बापू जी अनुपमा के घर रहने चले जाते हैं। हालांकि वो बाद में मान जाते हैं और घर वापस आने को तैयार हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मौके का फायदा उठाकर काव्या ने बा और बापू जी के घर को अपने नाम कर लिया है। ऐसे में देखना होगा कि बापू जी की ये बातें सुन अनुपमा का जवाब क्या होगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन