1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नए म्यूजिक वीडियो 'अफसोस करोगे' में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना, देखें फर्स्ट पोस्टर

नए म्यूजिक वीडियो 'अफसोस करोगे' में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना, देखें फर्स्ट पोस्टर

 Published : Sep 02, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 04:06 pm IST

इस पोस्टर में आसिम और हिमांशी वाइलन बजाते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना 3 सितंबर को सुबह 11 बजे रिलीज होगा।

asim riaz himanshi khurrana new song afsos karoge poster - India TV Hindi
आसिम और हिमांशी का नया गाना 'अफसोस करोगे' 3 सिंतबर को सुबह 11 बजे रिलीज होगा Image Source : INSTAGRAM: @ASIMRIAZ77.OFFICIAL

पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वो अपने नए म्यूजिक वीडियो के पोस्टर की वजह से चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ हिमांशी खुराना भी नज़र आ रही हैं। उनके नए गाने का टाइटल 'अफसोस करोगे' है। 

इस पोस्टर में आसिम और हिमांशी वाइलन बजाते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना 3 सितंबर को सुबह 11 बजे रिलीज होगा। 

इससे पहले आसिम और हिमांशी 'कल्ला सोहणा', 'ख्याल रख्या कर' और 'दिल को मैंने दी कसम' जैसे म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। उनकी कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद है। 

आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। आसिम ने नेशनल टीवी पर अपने प्यार का इजहार करते हुए हिमांशी को प्रपोज किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का प्यार बरकरार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन