1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के आसिम रियाज ने किया रैप तो क्रेजी हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AsimRapper

बिग बॉस 13 के आसिम रियाज ने किया रैप तो क्रेजी हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AsimRapper

 Published : Apr 17, 2020 11:43 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 10:08 am IST

आसिम रियाज बिग बॉस 13 में नज़र आए थे, लेकिन आखिरी में सिद्धार्थ शुक्ला ने ये शो जीत लिया था।

asim riaz rap- India TV Hindi
आसिम रियाज ने फैंस के लिए शेयर किया रैप का वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आसिम रियाज ने भले ही पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन नहीं जीता हो, लेकिन उन्होंने जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। उनको लेकर फैंस क्रेजी हैं। आसिम ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो जबरदस्त रैप कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो गया है और वो ट्विटर पर #AsimRapper से ट्रेंड कर रहे हैं।

आसिम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अपने फैंस के लिए मैं रैप वीडियो शेयर कर रहा हूं... मुझे इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया।'

बता दें कि इससे पहले आसिम म्यूजिक वीडियोज में भी नज़र आ चुके हैं। पहले वो जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'मेरे अंगने में' नाम से म्यूजिक वीडियो में नज़र आए थे। 

इसके बाद आसिम अपनी लेडीलव हिमांशी खुराना के साथ 'कल्ला सोहना ना' में दिखाई दिए। बता दें कि हिमांशी और आसिम की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी, जहां दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन